{"_id":"6a82fadbede5a26d020c6fef","slug":"video-dispute-over-rent-in-jalandhar-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में किराए को लेकर विवाद, मकान मालिक के घर पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में किराए को लेकर विवाद, मकान मालिक के घर पर हमला
किशनपुरा इलाके में किराए के पैसे को लेकर मकान मालिक और किराएदार के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि किराएदार ने कथित तौर पर कुछ युवकों को बुलाकर मकान मालिक के घर पर हमला करवा दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक युवक घर के बाहर ईंटें बरसाता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह बकाया किराए को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। आरोप है कि इसके बाद किराएदार ने कुछ युवकों को फोन कर मौके पर बुला लिया। युवकों ने मकान मालिक के साथ कथित तौर पर मारपीट की और तेजधार हथियारों से हमला किया। इस दौरान ईंट-पत्थर और कांच की बोतलें भी फेंके जाने की बात सामने आई है। मकान मालिक मनी के अनुसार, उन्होंने अजय नामक युवक को मकान किराए पर दिया था, जो अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ वहां रहता है। उनका आरोप है कि परिवार ने करीब एक साल से किराया नहीं दिया था। बकाया किराया मांगने पर विवाद बढ़ गया और विजय नामक युवक ने कुछ साथियों को बुलाकर हमला करवा दिया। मनी का आरोप है कि हमलावरों ने घर पर ईंट-पत्थर और कांच की बोतलें फेंकीं, जिससे गली में कांच बिखर गया। हमले के दौरान गली में खड़ी एक बाइक और स्कूटी में भी तोड़फोड़ की गई। इसके अलावा सामने स्थित एक अन्य घर को भी निशाना बनाए जाने की बात सामने आई है। अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने के बाद रामामंडी थाना पुलिस की जांच अधिकारी हरजीत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।