Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Farmers up in arms over the power crisis; they besieged 'Shakti Sadan' and warned of a massive agitation.
{"_id":"6a4388f9dc46640f3a0be56a","slug":"video-farmers-up-in-arms-over-the-power-crisis-they-besieged-shakti-sadan-and-warned-of-a-massive-agitation-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में बिजली संकट पर किसानों का हल्ला बोल, शक्ति सदन का घेराव कर दी बड़े आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में बिजली संकट पर किसानों का हल्ला बोल, शक्ति सदन का घेराव कर दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
घरों और कृषि मोटरों को नियमित बिजली आपूर्ति न मिलने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) ने मंगलवार को शक्ति सदन, जालंधर के बाहर
जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चंद्र शर्मा ने की। किसानों ने आरोप लगाया कि लगातार बिजली कटौती के कारण खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है, वहीं आम लोगों को भी भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धरने के दौरान किसान नेताओं ने कहा कि सरकार किसानों को निर्बाध बिजली देने के दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। समय पर बिजली न मिलने से धान की फसल प्रभावित हो रही है और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरों में भी लोग अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) पूरे पंजाब में बड़े स्तर पर संघर्ष तेज करेगी और सरकार के खिलाफ आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। किसानों ने बिजली अधिकारियों को मांग पत्र सौंप कर कहा कि अगर उनकी समस्या का जल्द ही निदान नहीं हुआ तो इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।