{"_id":"6a3688ea5d237a510a05e2c5","slug":"video-four-associates-of-foreign-handler-donny-bal-arrested-in-jalandhar-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विदेशी हैंडलर डोनी बल के 4 गुर्गे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विदेशी हैंडलर डोनी बल के 4 गुर्गे गिरफ्तार
पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने "गैंगस्टरों पर वार" अभियान के तहत संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे गैंगस्टर डोनी बल और एकम यूके के नेटवर्क से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ की टीम ने नाके के दौरान एक मारुति ब्रेजा कार को रोककर उसमें सवार चार युवकों को काबू किया। आरोपियों के कब्जे से तीन अत्याधुनिक हथियार, जिंदा कारतूस और एक दातर बरामद किया गया है।
पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों और जांच शाखा के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में सीआईए स्टाफ प्रभारी सुरिंदर कुमार की अगुवाई में यह ऑपरेशन अंजाम दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नितिश छाबड़ा उर्फ लव, नवल भारद्वाज उर्फ बिल्ला, मुकुल गोरी और प्रिंस के रूप में हुई है। सभी आरोपी जालंधर क्षेत्र के रहने वाले हैं और संगठित आपराधिक गिरोह के लिए काम कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार, नितिश छाबड़ा के कब्जे से एक विदेशी पिस्टल और जिंदा कारतूस, नवल भारद्वाज से .30 बोर पिस्टल, मुकुल गोरी से ग्लॉक पिस्टल तथा प्रिंस के पास से एक दातर बरामद हुआ। इसके अलावा वारदातों में इस्तेमाल की जा रही मारुति ब्रेजा कार को भी जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नितिश छाबड़ा विदेश में बैठे गैंगस्टर डोनी बल और एकम यूके के सीधे संपर्क में था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।