{"_id":"6a015d7fed2b8ec4d303e767","slug":"video-grand-launch-of-mr-nps-punjab-2026-in-jalandhar-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में ‘मिस्टर एनपीएस पंजाब 2026’ का भव्य आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में ‘मिस्टर एनपीएस पंजाब 2026’ का भव्य आगाज
एनपीएस वर्ल्डवाइड इंडिया और डॉ. रणधीर की पंजाब इमैच्योर बॉडीबिल्डिंग संगठन की ओर से जालंधर में “मिस्टर एनपीएस पंजाब 2026” प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता दिवंगत अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डर वरिंदर घुम्मन को समर्पित रही, जहां पंजाब भर से पहुंचे युवाओं ने अपनी फिटनेस और बॉडीबिल्डिंग प्रतिभा का दमखम दिखाया। कार्यक्रम की शुरुआत वरिंदर घुम्मन को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस मौके पर जालंधर की मेयर वनीत धीर, आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल इंचार्ज नितिन कोहली, कांग्रेसी नेत्री सुरिंदर कौर, चेयरमैन काकू आहलूवालिया समेत कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।मेयर वनीत धीर ने कहा कि वरिंदर घुम्मन ने कम उम्र में विश्व स्तर पर पंजाब का नाम रोशन किया और युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल व फिटनेस अपनाने की प्रेरणा दी। वहीं नितिन कोहली ने कहा कि यह प्रतियोगिता हर साल युवाओं को नई दिशा देने का काम करती है और इस बार इसे वरिंदर घुम्मन के नाम समर्पित करना गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से वरिंदर घुम्मन की याद में पार्क और चौक भी विकसित किए जा रहे हैं।
वरिंदर घुम्मन के भाई ने आयोजन को भावुक पल बताते हुए कहा कि उनके कोच रणधीर हस्तीर द्वारा भाई के नाम पर प्रतियोगिता करवाना पूरे परिवार के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी सरकार और प्रशासन के सहयोग से वरिंदर घुम्मन की याद में बड़े खेल आयोजन किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।