{"_id":"6a0d4300844556873a0be639","slug":"video-harnaaz-of-jalandhar-performs-50-hula-hoops-in-25-seconds-enters-the-india-book-of-records-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर की हरनाज ने 25 सेकेंड में किए 50 हूला हूप, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर की हरनाज ने 25 सेकेंड में किए 50 हूला हूप, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज
जालंधर के मॉडल हाउस की रहने वाली महज 8 साल की हरनाज कौर कोहली ने अपनी मेहनत और हुनर से बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली हरनाज ने रॉड के साथ हवा में लटककर सिर्फ 25 सेकंड में 50 बार हूला हूप घुमाने का शानदार रिकॉर्ड बनाकर अपना नाम ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज कराया। इस उपलब्धि पर उन्हें गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
हरनाज सिर्फ हूला हूप ही नहीं, बल्कि स्केटिंग में भी कमाल दिखा चुकी हैं और अब तक 12 गोल्ड समेत 18 मेडल जीत चुकी हैं। खास बात यह है कि मोबाइल की लत छुड़ाने के लिए मां ने उन्हें स्केट्स दिए थे, और वहीं से उनकी सफलता की कहानी शुरू हुई। रोजाना घंटों की कड़ी मेहनत, सुबह 5 बजे प्रेक्टिस और लगातार जुनून ने हरनाज को इस मुकाम तक पहुंचाया। अब उनका अगला सपना ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ और ‘एशियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में भारत का नाम रोशन करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।