{"_id":"6a0aeca4ed4700316e05cc18","slug":"video-major-bust-of-illegal-hookah-flavors-and-e-cigarettes-in-jalandhar-accused-arrested-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में अवैध हुक्का फ्लेवर और ई-सिगरेट का बड़ा भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में अवैध हुक्का फ्लेवर और ई-सिगरेट का बड़ा भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार
जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में अवैध तरीके से हुक्का फ्लेवर और ई-सिगरेट बेचने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस ने मोता सिंह मार्केट स्थित “3G Hut” नामक दुकान पर रेड कर भारी मात्रा में तंबाकू फ्लेवर और ई-सिगरेट बरामद की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सीता राम चौधरी के रूप में हुई है, जो बिना लाइसेंस और बिना अनुमति विभिन्न ब्रांडों के हुक्का फ्लेवर बेच रहा था। पुलिस ने मौके से कई विदेशी फ्लेवर के पैकेट और 7 डिस्पोजेबल ई-सिगरेट डिवाइस जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ सिगरेट एंड अदर टोबैको प्रोडक्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार दुकान मालिक विनय बख्शी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ पहले भी इसी तरह का मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस ने साफ किया है कि युवाओं को नशे और तंबाकू उत्पादों से बचाने के लिए ऐसे अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।