{"_id":"68035b5ddc1c9558a608c6c2","slug":"video-illegal-construction-of-drug-smugglers-demolished-in-model-house-in-jalandhar-2025-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में मॉडल हाउस में ड्रग तस्करों का अवैध निर्माण ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में मॉडल हाउस में ड्रग तस्करों का अवैध निर्माण ध्वस्त
पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई 'युद्ध नशे के विरुद्ध' मुहिम के तहत पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने आज नशा तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम और कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा नशा तस्करों के अवैध कब्जों को ध्वस्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डिवीजन नंबर 5 के अंतर्गत मॉडल हाउस जालंधर में सरकारी जमीन पर बनी संपत्ति को ध्वस्त कर दिया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए ए.सी.पी. वेस्ट स्वर्णजीत सिंह ने बताया कि नगर निगम को सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण की सूचना मिलने के बाद आज नगर निगम अधिकारियों व ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में इस अवैध निर्माण को गिरा दिया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस जांच के दौरान पता चला कि इस अवैध जगह पर रह रहे लखबीर कौर रेखा, उसके पति संदीप कुमार और रिश्तेदार सूरज के खिलाफ तीन-तीन नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) मामले दर्ज है।
उन्होंने बताया कि रेखा एन.डी.पी.एस. मामले में कपूरथला जेल में बंद है।
पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के नेतृत्व में शहर से नशे को खत्म करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, एसीपी स्वर्णजीत सिंह ने जालंधर के लोगों से पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए ' युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे संबंधी जानकारी पंजाब सरकार द्वारा जारी किए गए व्हाट्सएप नंबर 9779-100-200 पर दी जा सकती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नशे के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्तियों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।