{"_id":"69eb3a0bf292c7f62105b9fe","slug":"video-minister-aman-arora-arrives-in-jalandhar-discusses-several-issues-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर पहुंचे मंत्री अमन अरोड़ा, कई मुद्दों पर की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर पहुंचे मंत्री अमन अरोड़ा, कई मुद्दों पर की बात
पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने जालंधर दौरे के दौरान कई अहम मुद्दों पर बयान देते हुए कहा कि युवाओं में नशे की लत की शुरुआत स्कूल-कॉलेजों से हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर अध्यापक और परिवार मिलकर काम करें तो समाज में बड़ा बदलाव संभव है। हालांकि उन्होंने माना कि अध्यापकों को अन्य ड्यूटी में लगाने से पढ़ाई प्रभावित होती है, लेकिन इससे सामाजिक सुधार भी होता है।
मंत्री ने दावा किया कि शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब ने बड़ी प्रगति की है और अब राज्य ने केरल जैसे राज्यों को पीछे छोड़ते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि पहले पंजाब का स्थान 16-18 के बीच होता था, लेकिन अब शिक्षा व्यवस्था में सुधार हुआ है और हर बच्चे पर सरकार की नजर है।
बेअदबी कानून पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट प्रदेश के करोड़ों लोगों की आस्था का सम्मान करते हुए लाया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर सख्त रोक लगाई जा सके।
गैंगस्टर और नशे से जुड़े कंटेंट पर मंत्री ने कहा कि ओटीटी और फिल्मों को नियंत्रित करना केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है। लॉरेंस बिश्नोई पर बनी फिल्मों को पूरे देश में बैन किया जाना चाहिए, केवल पंजाब स्तर पर यह संभव नहीं है।
स्कूलों में खाली पदों पर उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में करीब 16,500 शिक्षकों की भर्ती की गई है। हालांकि अभी भी कई पद खाली हैं, लेकिन सरकार लगातार भर्ती और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार पर काम कर रही है। मेगा पीटीएम के जरिए अभिभावकों की भागीदारी बढ़ी है और सरकारी स्कूलों की ओर छात्रों का रुझान भी बढ़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।