{"_id":"69eb3ef72564c29bc70ea667","slug":"video-indiscriminate-firing-outside-house-in-jalandhar-incident-caught-on-cctv-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, सीसीटीवी में कैद वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, सीसीटीवी में कैद वारदात
जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित भोगपुर थाना क्षेत्र के गांव पचरंगा में देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार प्रवासी भारतीय (एन आर आई) मदन लाल के घर के बाहर मोटरसाइकिल पर सवार हेलमेट पहने दो अज्ञात युवकों ने पहुंचकर अंधाधुंध गोलियां चला दीं और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि यह घटना किसी लड़की से जुड़े विवाद के कारण हुई हो सकती है। पूरी वारदात 23 अप्रैल सुबह करीब 3:29 बजे की है, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस को मौके से गोलियों के खोखे भी बरामद हुए हैं। इलाके में भय का माहौल बना हुआ है और पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।