Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Strict Security Arrangements for Dera Baba Murad Shah Ji Fair: 800 Police Personnel Deployed, Traffic Plan Also Implemented
{"_id":"69f582105d6fdbe596033dd1","slug":"video-strict-security-arrangements-for-dera-baba-murad-shah-ji-fair-800-police-personnel-deployed-traffic-plan-also-implemented-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"डेरा बाबा मुराद शाह जी मेले के लिए कड़े सुरक्षा इंतज़ाम, 800 पुलिसकर्मी तैनात, ट्रैफिक प्लान भी लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा बाबा मुराद शाह जी मेले के लिए कड़े सुरक्षा इंतज़ाम, 800 पुलिसकर्मी तैनात, ट्रैफिक प्लान भी लागू
नकोदर स्थित डेरा बाबा मुराद शाह जी में चल रहे दो दिवसीय मेले और धार्मिक आयोजनों को लेकर जालंधर ग्रामीण पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की है। शनिवार को पंजाबी गायक गुरदास मान डेरे में प्रस्तुति देंगे। नकोदर में लगने वाले वार्षिक मेले में लाखों की संख्या में संगत नतमस्तक तक होती है। इसी के मद्देनजर एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के निर्देशों पर पूरे क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए करीब 800 पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात किए गए हैं, जिनमें 3 एसपी रैंक और 12 डीएसपी रैंक के अधिकारी शामिल हैं। वरिष्ठ अधिकारी खुद महत्वपूर्ण ड्यूटी प्वाइंट्स पर निगरानी कर रहे हैं। मेले के आसपास कई जगहों पर विशेष नाकाबंदी और सख्त चेकिंग की जा रही है। साथ ही माउंटेड पुलिस, पीसीआर टीमें और इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल्स को भी तैनात किया गया है, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। 24 घंटे निगरानी के लिए पुलिस दिन-रात शिफ्टों में काम कर रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन और दिशा-सूचक बोर्ड लगाए गए हैं, जिससे जाम की स्थिति न बने। लाइट, हेवी और वीआईपी वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, निर्धारित मार्गों का उपयोग करें और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों का सहयोग करें, ताकि मेला शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।