{"_id":"69945bc36eca38487a0a4123","slug":"video-three-youths-who-molested-girl-were-beaten-up-badly-in-jalandhar-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर: युवती से छेड़छाड़ पर भड़के लोग, तीन युवकों की जमकर की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: युवती से छेड़छाड़ पर भड़के लोग, तीन युवकों की जमकर की धुनाई
जालंधर में छेड़छाड़ की एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां अपने पिता के साथ जा रही एक युवती को तीन युवकों ने परेशान करना शुरू कर दिया। जब पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने तीनों युवकों को पकड़कर जमकर पिटाई की, बाद में कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया।
यह घटना गाजी गुल्ला इलाके की बताई जा रही है। युवती अपने पिता के साथ बाइक पर दही-भल्ले लेने गई थी और वापस घर लौट रही थी, तभी बाइक सवार तीन युवक उनके पीछे लग गए और युवती से छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने पिता पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी देते हुए वरुण नामक व्यक्ति ने बताया कि वह भी उसी रास्ते से गुजर रहे थे। भीड़ देखकर उन्होंने रुककर देखा तो तीन युवक उनके भाई के साथ हाथापाई कर रहे थे। इसके बाद आसपास के लोगों ने एकजुट होकर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। भीड़ बढ़ती देख युवक माफी मांगने लगे। लोगों ने उनके पहचान पत्र चेक किए और भविष्य में ऐसी हरकत न करने की सख्त चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया। जिसमें एक युवक का नाम विशाल था और नंदनपुर (मकसूदां) का रहने वाला है और खुद को वेरका का कर्मचारी बता रहा था। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोगों ने ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।