Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Tragic accident in Jalandhar Cantt: A 5th-grade girl student waiting for a bus outside her school was crushed by an army truck, dying on the spot.
{"_id":"6a4d137794600d225b029f96","slug":"video-tragic-accident-in-jalandhar-cantt-a-5th-grade-girl-student-waiting-for-a-bus-outside-her-school-was-crushed-by-an-army-truck-dying-on-the-spot-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर कैंट में दर्दनाक हादसा: स्कूल के बाहर बस का इंतजार कर रही 5वीं की छात्रा को आर्मी ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर कैंट में दर्दनाक हादसा: स्कूल के बाहर बस का इंतजार कर रही 5वीं की छात्रा को आर्मी ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत
जालंधर कैंट स्थित केंद्रीय विद्यालय-3 (केवी-3) के बाहर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5वीं कक्षा की छात्रा पायल की मौत हो गई। छात्रा अपनी सहेलियों के साथ स्कूल की छुट्टी के बाद बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक आर्मी ट्रक ने यू-टर्न लेते समय उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक का पहिया छात्रा के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय स्कूल परिसर के बाहर बच्चों की आवाजाही थी और केवी-4 की स्कूल बस बच्चों को लेने पहुंची हुई थी। इसी बीच ट्रक के मुड़ते समय पायल उसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक छात्रा दम तोड़ चुकी थी। मृतका की पहचान सोढल निवासी पायल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही छात्रा के पिता अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। बेटी का शव देखकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना कैंट पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।