Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Uncontrollable Tractor-Trolley Overturns in Jalandhar; Potatoes Scatter Across Road, Two Youths Have Narrow Escape
{"_id":"69c4d4128a2a368ef903bfe9","slug":"video-uncontrollable-tractor-trolley-overturns-in-jalandhar-potatoes-scatter-across-road-two-youths-have-narrow-escape-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, सड़क पर बिखरे आलू, बाल-बाल बचे दो युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, सड़क पर बिखरे आलू, बाल-बाल बचे दो युवक
शहर के पीएपी चौक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आलू से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक बेकाबू होकर बीच सड़क पर पलट गई। ट्रॉली करतारपुर से कादियां की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन पीएपी चौक के नजदीक तेज मोड़ पर पहुंचा, भारी लोड के कारण संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली सड़क पर पलट गई, जिससे आलू चारों तरफ बिखर गए।
हादसे के वक्त ट्रॉली में सवार मनविंदर और हैप्पी (हैरी) नामक दो युवक मौजूद थे। गनीमत रही कि दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। व्यस्त क्षेत्र होने के बावजूद कोई अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात एएसआई करनैल सिंह और हेड कॉन्स्टेबल अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। सड़क पर बिखरे आलुओं के कारण कुछ समय के लिए ट्रैफिक बाधित हुआ, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए यातायात को सुचारू करवाया।
हादसे के बाद मालिक को सूचना दी गई और दूसरी ट्रॉली मंगवाकर सड़क पर फैले आलुओं को दोबारा लोड किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि रास्ता जल्द पूरी तरह साफ कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।