{"_id":"69d3868e691143e9cf054fc1","slug":"video-uproar-at-jagraon-municipal-council-meeting-fierce-clash-over-rs6-crore-grant-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगरांव नगर काउंसिल की बैठक में हंगामा, छह करोड़ की ग्रांट पर घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगरांव नगर काउंसिल की बैठक में हंगामा, छह करोड़ की ग्रांट पर घमासान
जगरांव में नगर कौंसिल की मासिक बैठक नगर कौंसिल ईओ और कार्यकारी प्रधान कवरपाल की अगुवाई में हुई। बैठक शुरू होते ही भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर हंगामा हो गया। जैसे ही मीटिंग में मत्तों को पढ़ना शुरू किया तो कुछ मत्तों को लेकर पार्षदों ने एतराज जताया। पिछले समय के दौरान सरकार की तरफ से शहर के विकास को लेकर 6 करोड़ मिलने के दावे किये गए थे लेकिन वह दावे झूठे साबित होते नजर आए। कार्यकारी प्रधान कंवरपाल ने कहा कि पिछले दिनों 6 करोड़ रुपये के जिन विकास कार्यों की शुरुआत हुई थी, उनकी पेमेंट नगर कौंसिल द्वारा की जाएगी। इस बात को सुनते ही विरोधी पार्षद भड़क उठे और उन्होंने इसका कड़ा विरोध किया।
पूर्व कौंसिल प्रधान जतिंदरपाल राणा ने कहा कि यदि इन कामों की पेमेंट नगर कौंसिल को ही करनी थी तो इन्हें पहले हाउस की बैठक में पास किया जाना चाहिए था। इस मुद्दे को लेकर पार्षदों ने कड़ा एतराज जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।