{"_id":"69f08d61fa272d288303e42d","slug":"video-blast-in-shambhu-terror-module-operating-at-isi-behest-busted-four-arrested-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"शंभू में धमाका: ISI के इशारे पर काम कर रहे आतंकी माड्यूल का पर्दाफाश, हथियार-गोला बारूद समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंभू में धमाका: ISI के इशारे पर काम कर रहे आतंकी माड्यूल का पर्दाफाश, हथियार-गोला बारूद समेत चार गिरफ्तार
शंभू-अंबाला रेलवे मार्ग पर हुए बम धमाके की गुत्थी पटियाला पुलिस ने सुलझा ली है। इसके साथ ही पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर काम कर रहे आतंकी माड्यूल का पर्दाफाश करते हुए चार पेशेवर आरोपियों को भारी मात्रा में हथियारों और गोला बारूद समेत गिरफ्तार किया है।
इनकी पंजाब के मुख्य रेल मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर बम धमाके करने की योजना थी। आरोपियों ने ही सोमवार रात को शंभू-अंबाला रेलवे मार्ग पर बम धमाका किया था। पुलिस के मुताबिक ऐसा करके यह आतंकी माड़्यूल पंजाब में दोबारा से उग्रवाद की लहर को जीवित करना चाहता था। पकड़े आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंह खालसा निवासी मानसा, कुलविंदर सिंह निवासी मानसा, सतनाम सिंह निवासी पंजवड़ जिला तरनतारन और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी बाबा बिधि चंद नगर मुरादपुर खुर्द गोइंदवाल, बाइपास तरनतारन के तौर पर हुई है।
मंगलवार बाद दोपहर पटियाला के पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए डीआईजी पटियाला रेंज कुलदीप सिंह चाहल और एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि शंभू-अंबाला रेलवे मार्ग पर हुए बम धमाके की गुत्थी सुलझाने के लिए एसपी (हेडक्वार्टर) वैभव चौधरी, डीएसपी सुखअमृत सिंह रंधावा, सीआईए पटियाला इंचार्ज प्रदीप बाजवा, सीआईए समाना इंचार्ज अंकुरदीप सिंह, थाना कोतवाली पटियाला के एसएचओ इंस्पेक्टर जसप्रीत सिंह काहलो तथा स्पेशल सेल राजपुरा के इंचार्ज एसआई मनप्रीत सिंह की टीमों का गठन किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।