{"_id":"6984b1d5a6a162b0970de7cf","slug":"video-two-arrested-in-murder-of-young-man-in-rajpura-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजपुरा में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, युवक की हत्या के बाद शव जलाया, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपुरा में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, युवक की हत्या के बाद शव जलाया, दो गिरफ्तार
राजपुरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, शव जलाकर सबूत मिटाने वाले दो हत्यारे गिरफ्तार
• लूटपाट करने वाले गिरोह का भी पर्दाफाश; 3 सदस्य काबू, 10 मोबाइल और घातक हथियार बरामद
राजपुरा, 5 फरवरी (तनेजा)
पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत राजपुरा सिटी पुलिस को दोहरी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने न केवल एक नेपाली युवक की सनसनीखेज हत्या के मामले को सुलझा लिया है, बल्कि शहर में सक्रिय एक लुटेरा गिरोह के तीन सदस्यों को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा और डीएसपी राजपुरा मनजीत सिंह के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए एसएचओ सिटी इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह की टीम ने मंगल सिंह नामक नेपाली युवक की हत्या का मामला सुलझा लिया है। मृतक एमएलए रोड पर एक फास्ट फूड की दुकान पर काम करता था। जिसकी हत्या के बाद आरोपियों ने सुबूत मिटाने के चलते शव को जला दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।