Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Patiala News
›
Youth beaten with hands tied on suspicion of theft in Patiala; video goes viral Police investigating the matter; youth denies the allegations
{"_id":"6a4e5e1d22d48cedf00d7367","slug":"video-youth-beaten-with-hands-tied-on-suspicion-of-theft-in-patiala-video-goes-viral-police-investigating-the-matter-youth-denies-the-allegations-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"पटियाला में चोरी के शक में युवक को हाथ बांधकर पीटा, वीडियो वायरल पुलिस मामले की जांच में जुटी, युवक ने आरोपों को नकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला में चोरी के शक में युवक को हाथ बांधकर पीटा, वीडियो वायरल पुलिस मामले की जांच में जुटी, युवक ने आरोपों को नकारा
पटियाला के बड़ी नदी इलाके में चोरी के शक में एक युवक को लोगों ने हाथ बांधकर पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने बताया कि जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
स्थानीय लोगों का आरोप
बड़ी नदी इलाके के लोगों का कहना है कि युवक चोरी के इरादे से आया था। उसके हाथ में चाकू भी था। वायरल वीडियो में कुछ लोग कह रहे हैं कि युवक उनके घर में चोरी करने घुसा था। स्थानीय लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और फिर बांधकर उसकी पिटाई की।
आरोपी युवक ने बताया कि वह पास की कॉलोनी का रहने वाला है। उसने कहा कि कुछ लुटेरों से बचने के लिए वह घर में घुसा था। गुस्साए लोगों ने कहा कि शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस चोरों की धरपकड़ के लिए ठोस कदम नहीं उठा रही। इस कारण अब वे अपने घरों की सुरक्षा के लिए खुद ही चौकस हो गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।