Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
VIDEO : आयकर विभाग की विवाद से विश्वास योजना पर सेमिनार, एआई से सभी पर रखी जा रही नजर
{"_id":"675ae86648e87f5d28081917","slug":"video-aayakara-vabhaga-ka-vavatha-sa-vashavasa-yajana-para-samanara-eaaii-sa-sabha-para-rakha-ja-raha-najara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आयकर विभाग की विवाद से विश्वास योजना पर सेमिनार, एआई से सभी पर रखी जा रही नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : आयकर विभाग की विवाद से विश्वास योजना पर सेमिनार, एआई से सभी पर रखी जा रही नजर
आयकर विभाग बरनाला द्वारा विवाद से विश्वास योजना 2024 और अग्रिम कर के भुगतान के बारे में प्रधान आयकर आयुक्त पटियाला के आदेश अनुसार सेमिनार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता संयुक्त आयकर आयुक्त पटियाला रेंज प्रदीप गोयल ने की। सेमिनार के दौरान प्रदीप गोयल ने विवाद से विश्वास योजना 2024 के बारे में बताया। उन्होंने सभी से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने अग्रिम कर को समय पर भरने के साथ उस कर को स्व मूलांकित कर तक ना ले जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा आज का युग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है। जिससे विभाग सभी पर नजर बनाकर रख रहा है। इसलिए सभी को अपना आयकर सही और समय पर भरने के लिए कहा। इस सेमिनार में बार संगठन, चार्टर्ड अकउंटेंट संगठन, शहर के बड़े व्यापारी, कॉलोनाइजर, डॉक्टर, ज्वैलर्स, करियाना एसोसिएशन और अन्य संगठनों के सदस्य उपस्थित हुए। आयकर अधिकारी बरनाला राजेश गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर आयकर अधिकारी प्रेम सिंगला और आयकर निरीक्षक विकास कुमार ने आयकर की अन्य योजनाओं के बारे में जनकारी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।