Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
ASI sitting in police vehicle in Abohar purchases drugs; video goes viral.
{"_id":"6a0192552a92555edf036391","slug":"video-asi-sitting-in-police-vehicle-in-abohar-purchases-drugs-video-goes-viral-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अबोहर में पुलिस गाड़ी में बैठे ASI ने नशा खरीदा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबोहर में पुलिस गाड़ी में बैठे ASI ने नशा खरीदा, वीडियो वायरल
अबोहर में सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो ने पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में 112 हेल्पलाइन पुलिस गाड़ी में तैनात एक पुलिस कर्मचारी दो बाइक सवार युवकों से संदिग्ध वस्तु लेते हुए दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सीड फार्म रोड क्षेत्र की बताई जा रही है, जिसे लंबे समय से नशे के कारोबार के लिए चर्चित माना जाता रहा है।
जानकारी के अनुसार वीडियो में 112 पुलिस की गाड़ी सड़क किनारे रुकती दिखाई दे रही है। इसी दौरान दो युवक बाइक पर वहां पहुंचते हैं और गाड़ी में बैठे पुलिस कर्मचारी को कोई संदिग्ध वस्तु पकड़ाते हैं। सोशल मीडिया पर इसे लेकर दावा किया गया कि पुलिस कर्मचारी कथित तौर पर नशीला पदार्थ खरीद रहा था। हालांकि प्रारंभिक तौर पर इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।
मामले को लेकर विधायक संदीप जाखड़ ने भी मुख्यमंत्री और डीजीपी को सोशल मीडिया पर टैग करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि कानून व्यवस्था संभालने वाले ही नशे के कारोबार में शामिल होंगे तो नशे पर रोक कैसे लगेगी। उन्होंने सीड फार्म रोड क्षेत्र में खुलेआम नशा कारोबार होने की शिकायतों का भी उल्लेख किया और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
एसपी आशवंत सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो 4-5 दिन पुरानी है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की गई, जिसमें सामने आया कि 112 हेल्पलाइन में तैनात एसएसआई बलविंदर सिंह ने अपने परिचित जश्न नामक युवक को बुलाकर उससे 500 रुपये में कोई नशीला पदार्थ खरीदा था।
एसपी के अनुसार जांच के बाद एसएसआई बलविंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। एक युवक जश्न की पहचान कर ली गई है, जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के तहत नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह पुलिस कर्मचारी ही क्यों न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।