Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Congress Targets Government Over Garbage Piles in Moga City
{"_id":"6a0c2ea7f293c2084308d8dc","slug":"video-congress-targets-government-over-garbage-piles-in-moga-city-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा शहर में कूड़े के ढेर को लेकर कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा शहर में कूड़े के ढेर को लेकर कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना
पूरे पंजाब में सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते पिछले करीब 15 दिनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इसका असर मोगा शहर में भी साफ देखने को मिल रहा है, जहां सड़कों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी की हल्का इंचार्ज मालविका सूद ने मौजूदा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि "झाड़ू की सरकार" पूरी तरह से फेल हो चुकी है और शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं करवा पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब सरकार शहर को साफ-सुथरा रखने में असमर्थ है, तो विकास के अन्य कार्य कैसे करेगी। मालविका सूद ने आगे कहा कि नगर निगम चुनाव नजदीक हैं और जनता इस बार अपने वोट के जरिए जवाब देगी। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में जनता "झाड़ू" को पूरी तरह साफ कर देगी और कांग्रेस को समर्थन देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।