Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
VIDEO : डीसी दफ्तर के सामने मरणव्रत पर बैठे किसान की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
{"_id":"66e6cf346a04e1597702746b","slug":"video-dasa-thafatara-ka-samana-maranaevarata-para-btha-kasana-ka-bgaugdha-tabyata-asapatal-ma-bharata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : डीसी दफ्तर के सामने मरणव्रत पर बैठे किसान की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : डीसी दफ्तर के सामने मरणव्रत पर बैठे किसान की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
फिरोजपुर के डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के सामने मरणव्रत पर बैठे किसान की तबीयत बिगड़ने पर किसान को जबरदस्ती उठाकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिछले काफी दिनों से किसान जमीन बचाओ अभियान के तहत डीसी दफ्तर के समक्ष पक्का धरना लगाकर बैठे हैं। किसान जमीन बचाने के लिए डीसी दफ्तर के बाहर भूख-हड़ताल पर बैठे हैं। किसान दारा सिंह 23 अगस्त से मरणव्रत पर बैठा था। प्रतिदिन उसकी सेहत बिगड़ रही थी। रविवार को उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने लगी। जिला और पुलिस प्रशासन ने भारी पुलिस बल की तैनाती कर धरनास्थल से किसान दारा सिंह को चारपाई समेत उठा कर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब किसान दारा सिंह की सेहत में सुधार आया है। भारती किसान यूनियन ऐकता सिद्धपुर का डीसी दफ्तर के सामने धरना जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।