{"_id":"696a06bcdf000403fb0f78a8","slug":"video-fazilka-dc-office-received-threatening-email-2026-01-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"फाजिल्का डीसी ऑफिस को मिली धमकी की मेल, घंटों चली तलाशी में कुछ नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाजिल्का डीसी ऑफिस को मिली धमकी की मेल, घंटों चली तलाशी में कुछ नहीं मिला
शुक्रवार सुबह फाजिल्का डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई। डीसी और एसएसपी कार्यालयों से कर्मचारियों को बाहर निकालकर दो घंटे तक तलाशी अभियान चलाया गया। बम स्क्वॉड व डॉग स्क्वॉड की गहन जांच के बावजूद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, पर पुलिस ने एहतियातन अलर्ट बढ़ा दिया है।
मेल में तमिलनाडु से जुड़े विवाद का उल्लेख करते हुए कार्यालय को उड़ाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही डीसी और एसएसपी कार्यालयों को खाली कराया गया और परिसर की सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया।
मौके पर पहुंची बम निरोधक टीम, डॉग स्क्वॉड और विशेष जांच दल ने दफ्तर के हर हिस्सेकमरों, रिकॉर्ड सेक्शन, बेसमेंट और पार्किंग की बारीकी से जांच की। लगभग दो घंटे चले इस सर्च अभियान में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जांच के दौरान आसपास के क्षेत्र में भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया ताकि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे।
एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि मेल को पूरी गंभीरता से लेते हुए सभी एसओपी लागू किए गए। उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन लोग किसी भी अफवाह से दूर रहें। उन्होंने यह भी बताया कि हाल के दिनों में पंजाब के कई जिलों में ऐसी मेल्स मिली हैं, जो बाद में फर्जी साबित हुईं। फाजिल्का प्रशासन ने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और साइबर टीम मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।