Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
In Moga, sons organised a plant langar in memory of their father and distributed more than 500 plants
{"_id":"680361e0e047a08344072ce8","slug":"video-in-moga-sons-organised-a-plant-langar-in-memory-of-their-father-and-distributed-more-than-500-plants-2025-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में पिता की याद में बेटों ने लगाया पौधों का लंगर, 500 से अधिक पौधे बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में पिता की याद में बेटों ने लगाया पौधों का लंगर, 500 से अधिक पौधे बांटे
मोगा के गौरव बजाज और नितिन बजाज के पिता सुभाष बजाज प्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी थे। वे अपने बेटों और समाज को हमेशा पर्यावरण को स्वच्छ रखने और जल संरक्षण का संदेश देते थे। उनकी स्मृति में, उनकी बरसी के अवसर पर, मोगा के गुरुद्वारा बीबी कहान कौर में बेटों द्वारा 'पौधों का लंगर' लगाया गया, जिसमें 500 से अधिक पौधे बांटे गए।इस अवसर पर समाजसेवी गुरसेवक सिंह सन्यासी और भावना बंसल ने कहा कि यह कार्य अत्यंत सराहनीय है। ऐसे प्रयास बच्चों को माता-पिता के प्रति प्रेम, कर्तव्य और सेवा की प्रेरणा देते हैं। हर बच्चे को ऐसी शिक्षा मिलनी चाहिए जिससे वे जीवन भर अपने माता-पिता को सम्मान और स्नेह के साथ याद रखें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।