Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
In Pathankot, the Barrage Ousti Sangharsh Committee submitted a memorandum to the SDM of Dharkalan.
{"_id":"69d765ecfaa50676db09a68c","slug":"video-in-pathankot-the-barrage-ousti-sangharsh-committee-submitted-a-memorandum-to-the-sdm-of-dharkalan-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में बैराज ओस्ती संघर्ष कमेटी ने एसडीएम धारकलां को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में बैराज ओस्ती संघर्ष कमेटी ने एसडीएम धारकलां को सौंपा ज्ञापन
शाहरपुरकंडी बैराज ओस्ती संघर्ष कमेटी का एक शिष्टमंडल वीरवार को एसडीएम धारकलां शंकर शर्मा से अध्यक्ष जसवंत सिंह संधू के नेतृत्व में मिला। हालांकि पिछले कुछ दिनों से रणजीत सागर बांध परियोजना के चीफ इंजीनियर कार्यालय बाहर कमेटी सदस्यों का धरना जारी है। धरने में ओस्ती परिवारों ने शासन एवं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जानकारी देते हुए जसवंत सिंह संधू ने कहा कि आज उनके कमेटी सदस्यों की ओर से मांगों को लेकर एसडीएम धार कला को एक ज्ञापन सोपा गया है। कहा कि ओस्ती परिवार अपने हक के लिए पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से परियोजना के चीफ इंजीनियर कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। यहां तक कि बरसात आंधी तूफान में भी उनका संघर्ष जारी रहा है। लेकिन, शासन एवं प्रशासन से उन्हें मात्र आश्वासनों के अलावा कुछ भी नहीं मिला। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने ओस्ती परिवारों की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया तो आने वाले समय में मजबूरन ओस्ती परिवार विशाल रोष प्रदर्शन करने को मजबूर हाेंगे, जिसमें किसान जथेबंदियों को भी बुलाया जाएगा। जिससे निकलने वाले परिणामों की जिम्मेदारी डैम प्रशासन एवं पंजाब सरकार की होगी। 12 अप्रैल को पठानकोट पहुंचने पर सीएम पंजाब के साथ अगर उनकी मुलाकात नहीं हुई तो वह काले झंडों के साथ सी एम का स्वागत करेंगे। इस मौके सोहन लाल, रोशन भगत, विनोद शर्मा, साहिल सलारिया, रोहित कुमार, दलीप सिंह, रविंदर कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।