Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Moga MLA Dr. Amandeep Kaur Arora inaugurated sewerage works worth ₹95 crore.
{"_id":"69f1a302fc0e232f8f09489e","slug":"video-moga-mla-dr-amandeep-kaur-arora-inaugurated-sewerage-works-worth-rs95-crore-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने 95 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज कार्य का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने 95 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज कार्य का किया उद्घाटन
मोगा शहर के वार्ड नंबर 38 में लंबे समय से सीवरेज की गंभीर समस्या बनी हुई थी। आज विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने 95 करोड़ रुपये की लागत से नई सीवरेज लाइन के कार्य का उद्घाटन किया। इस मौके पर वार्ड के लोगों ने विधायक का धन्यवाद किया। विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान जी द्वारा मोगा शहर के विकास कार्यों के लिए लगातार ग्रांट जारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 38 में सीवरेज की समस्या काफी लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी, जिसका समाधान अब शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि 95 करोड़ रुपये की लागत से नई सीवरेज लाइन का काम शुरू कराया गया है। बरसात के समय लोगों को जलभराव और गंदगी की समस्या का सामना करना पड़ता था, जो अब पूरी तरह खत्म हो जाएगी। विधायक ने कहा कि मोगा शहर को सुंदर, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नई पाइपलाइन का काम शुरू हो चुका है, जिसे राजेंद्र एस्टेट के ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही 30 लीटर मीट्रिक टन क्षमता का एक नया ट्रीटमेंट प्लांट भी तैयार किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।