Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Moga Police apprehends accused with 50 grams of heroin, ₹19 lakh in drug money, and a Swift car.
{"_id":"69ba65675e6af6b6c8046d15","slug":"video-moga-police-apprehends-accused-with-50-grams-of-heroin-rs19-lakh-in-drug-money-and-a-swift-car-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा पुलिस ने 50 ग्राम हेरोइन, 19 लाख ड्रग मनी और स्विफ्ट कार के साथ आरोपी को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा पुलिस ने 50 ग्राम हेरोइन, 19 लाख ड्रग मनी और स्विफ्ट कार के साथ आरोपी को पकड़ा
मोगा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन, 19 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक स्विफ्ट कार (PB-03-AY-6788) बरामद की है।
थाना सदर के इंस्पेक्टर हरबिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पार्टी इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि खुखराना दाना मंडी में एक कार सवार व्यक्ति नशा तस्करी कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत मौके पर छापा मारकर स्वर्ण सिंह निवासी जालंधर को काबू कर लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 50 ग्राम हेरोइन, 19 लाख रुपये नकद और एक ओप्पो मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और कार सहित सभी सामान कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। आज आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।