Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Negligence of electricity department in Mohalla Prem Nagar, Phagwara
{"_id":"6996c94700932ef9d9017aa9","slug":"video-negligence-of-electricity-department-in-mohalla-prem-nagar-phagwara-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा के मोहल्ला प्रेम नगर में बिजली विभाग की लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा के मोहल्ला प्रेम नगर में बिजली विभाग की लापरवाही
फगवाड़ा के रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला प्रेम नगर की गली नंबर 1 के लोगों की जिंदगी बिजली विभाग के कारण हर समय खतरे में है। लगता है कि प्रेम नगर मोहल्ला निवासियों से बिजली विभाग को बिल्कुल भी प्रेम नहीं है। जी हां, फगवाड़ा के मोहल्ला प्रेम नगर में बिजली विभाग द्वारा वहां के निवासियों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। पूरी गली नंबर एक में बिजली की तारें बहुत नीची हैं तथा खंबों से नीचे लटक रही हैं, जो कि किसी भी समय किसी खतरे को निमंत्रण दे सकती हैं। शिव सेना यूबीटी के सिटी प्रधान रमन शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि इस बारे में एसडीओ को बार बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन वह केवल टालमटोल करके समय व्यतीत करने में लगे हैं लेकिन समस्या के समाधान के लिए अभी तक कुछ भी नहीं किया। रमन ने बताया कि पिछले पांच दिन से वह रोजाना एसडीओ ज्योति प्रकाश को फोन कर रहे हैं और एसडीओ रोज ही आज कल आज कल कह कर टालमटोल कर देते हैं। रमन शर्मा ने पत्रकारों के माध्यम से बिजली विभाग को चेतावनी दी है कि यदि यहाँ बिजली विभाग की लापरवाही के कारण कोई भी दुर्घटना घटी तो सारी जिम्मेवारी बिजली विभाग के अधिकारियों की होगी और शिव सेना की ओर से विभाग के अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।