{"_id":"69d770e6259316182b0a8def","slug":"video-threat-to-bomb-three-private-schools-in-moga-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा के तीन निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा के तीन निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार मोगा के नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, एसएफसी स्कूल वेस्ट प्वाइंट स्कूल को धमकी भरी ईमेल प्राप्त हुई, जिसमें स्कूलों को दोपहर 1.10 मिनट पर स्कूल को बम से उड़ाने की बात कही गई।
रायणा ई-टेक्नो स्कूल की प्रिंसिपल नीना सिंह ने बताया कि स्कूल में सुबह 8.20 बजे असेंबली के बाद जब हमने ऑफिस आकर मेल चेके की तो धमकी भरा ईमेल देख स्कूल मैनेजमेंट और जिला प्रशासन को सूचित किया गया। साथ ही स्कूल के करीब 330 बच्चों को घर भेज दिया गया। पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बम निरोधक टीमों को मौके पर भेज कर स्कूल परिसर और आसपास के इलाकों की बारीकी से जांच की और स्कूल को सेफ घोषित किया।
उन्होंने बताया कि मोगा में तीन स्कूल को एक ही ईमेल से मैसेज आया है। ईमेल में यह भी लिखा गया था कि बम के जरिए स्कूल को उड़ाया जाएगा और इसमें खालिस्तान से जुड़ा संदर्भ भी दिया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।