सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Water Crisis Deepens in Moga; Water Tankers Fail to Reach Even 30-Year-Old Settlements

मोगा में पानी का संकट गहराया, 30 साल पुरानी बस्तियों तक नहीं पहुंच रहे पानी के टैंकर

Nivedita Nivedita
Updated Sat, 16 May 2026 03:27 PM IST
Water Crisis Deepens in Moga; Water Tankers Fail to Reach Even 30-Year-Old Settlements
मोगा में भीषण गर्मी के बीच पीने के पानी का संकट गहराता जा रहा है। गांव दुननेके के नहर के पास बस्तियों के लोग इन दिनों बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। करीब 25 से 30 सालों से यहां 150 के करीब मजदूर परिवार रह रहे हैं, लेकिन आज तक इन बस्तियों में पानी की स्थायी सप्लाई नहीं पहुंच पाई। इन बस्तियों में मोगा नगर निगम की ओर से पानी के टैंकर नियमित रूप से भेजे जाते थे, जिससे किसी तरह लोगों की जरूरत पूरी हो जाती थी। लेकिन अब नगर निगम कर्मचारियों की चल रही हड़ताल के कारण कई दिनों से पानी के टैंकर नहीं पहुंचे हैं। भीषण गर्मी में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बस्ती के निवासी परमजीत और अन्य बस्ती निवासियों ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से यहां रह रहे हैं और उनके वोट भी बन चुके हैं, लेकिन जो भी सरकार आती है, कोई उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करता। उन्होंने कहा कि बस्ती में पीने के पानी की कोई सुविधा नहीं है। पहले मोगा नगर निगम की ओर से नियमित रूप से टैंकर के जरिए पानी पहुंचाया जाता था, लेकिन अब वह भी बंद हो गया है। उन्होंने बताया कि बस्ती के बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं पानी के लिए तरस रहे हैं। बस्ती के आसपास जिन घरों में पानी के कनेक्शन हैं, वहां के लोग भी उन्हें पानी भरने नहीं देते। परमजीत ने कहा कि हर बार सरकारें सिर्फ झूठे वादे करती हैं, लेकिन उनकी समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं है। खत्री सभा पंजाब के प्रधान एडवोकेट विजय धीर, जो हमेशा प्रवासी परिवारों के साथ खड़े रहते हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करते हैं, ने बस्ती वासियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बस्ती में पीने के पानी की समस्या को गंभीरता से सुना और जल्द पानी मुहैया करवाने के लिए उचित प्रबंध करने का भरोसा दिया। एडवोकेट विजय धीर ने बस्ती वासियों को आश्वासन दिया कि वह आज ही प्रशासन से बातचीत कर पानी की सप्लाई दोबारा शुरू करवाने के लिए कदम उठाएंगे, ताकि लोगों को राहत मिल सके। मोगा नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि बस्ती में पानी नियमित रूप से भेजा जाता है। नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कुछ समस्याएं जरूर आई हैं, लेकिन पानी की समस्या को जल्द ही हल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

छत्तीसगढ़: दुर्ग में तेज रफ्तार कार से पुलिस जवान को कुचलने की कोशिश, दो युवक गिरफ्तार; मादक पदार्थ भी बरामद

16 May 2026

'औकात याद आ जाएगी..', Tejashwi Yadav के बयान पर Sanjay Paswan का करारा जवाब! क्या-क्या कह गए?

16 May 2026

'अब से सिर्फ साइकिल से जाऊंगा..' BJP नेता Janardan Singh का बड़ा संकल्प, क्या कहा?

16 May 2026

Gopalganj: 95 लाख..रसायन और न जाने क्या क्या? Bihar में आधी रात ये क्या मिला?

16 May 2026

कानपुर: हमीरपुर से दुल्हन विदा कराकर घर लौटा दूल्हा, चंद घंटों बाद ही पेड़ से लटकता मिला शव

16 May 2026
विज्ञापन

फिरोजपुर में चौदह दिन के बच्चे की मौत, परिवार ने अस्पताल स्टाफ पर लगाया लापरवाही का आरोप

फिरोजपुर में पूर्व कांग्रेसी विधायक पिंकी का दावा-नगर कौंसिल की 33 सीटें जीतेंगे

विज्ञापन

Video: हॉस्टल में छात्र की पिटाई पर बवाल, छात्रों ने किया प्रदर्शन

16 May 2026

हुसैनीवाला बार्डर से सटे गांव कालू वाला में पाकिस्तानी ड्रोन विदेशी पिस्तौल फेंक गया

Video: बांग्ला बाजार स्थित मां चन्दिका देवी मंदिर में वट सावित्री की महिलाओं ने की पूजा

16 May 2026

गुरुहरसहाए में नौजवान की हत्या कर कूड़ेदान में फेंका शव

Ujjain: अमावस्या की भस्म आरती में मोगरे की माला से सजे बाबा महाकाल, मस्तक पर चमका चंदन का तिलक

16 May 2026

Balod News: आपसी विवाद ने लिया खूनी रूप, सनकी भाई ने सो रही बहन के गले पर कैंची से किया वार, मौत

16 May 2026

VIDEO: श्रमिकों में फैले न्यूनतम वेतन की अफवाहों को लेकर लेबर कमिश्नर ने जारी किया बयान

15 May 2026

वाराणसी मंडल में पांच साल में खुले 15 लाख नए लोन खाते, VIDEO

15 May 2026

चंदौली के रेवसा गांव में बंदरों का आतंक, 40 से अधिक ग्रामीण घायल; VIDEO

15 May 2026

तिलक समारोह में जा रहे युवकों पर हमला, दो घायल; VIDEO

15 May 2026

सुल्तानपुर में इलाज में लापरवाही का आरोप, इमरजेंसी वार्ड में भिड़े तीमारदार व सुरक्षा गार्ड, पांच घायल

15 May 2026

फरीदाबाद: एनएचपीसी टेनिस चैंपियनशिप में अजय ने मारी बाजी, उपविजेता रहे कमलेश धीमान

15 May 2026

ईद की नमाज को लेकर दिए बयान पर छह घंटे बाद मुफ्ती ने लिया यू टर्न, फिर यह बोले

15 May 2026

VIDEO: 15 साल से जर्जर पुलिया बनी मुसीबत, जान जोखिम में डाल निकलने को मजबूर ग्रामीण

15 May 2026

VIDEO: आपूर्ति विभाग ने युवाओं को किया जागरूक

15 May 2026

VIDEO: स्मार्ट मीटर समाधान शिविर में तीन शिकायतों का समाधान

15 May 2026

चकिया पुलिस ने अवैध खनन प्रकरण में दो आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार, VIDEO

15 May 2026

कोतवाली परिसर में शोपीस बनी दो स्ट्रीट लाइटें, बढ़ी परेशानी; VIDEO

15 May 2026

वीरेंद्र सिंह बोले- नीट पेपर लीक रोक नहीं सकी सरकार, ईवीएम सुरक्षा पर कैसे करें भरोसा; VIDEO

15 May 2026

Meerut: सेंट मेरी एकेडमी में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

15 May 2026

Meerut: बेटी पर चाकू से किया हमला, प्रेम प्रसंग बना कारण

15 May 2026

Meerut: सेठ बीके महेश्वरी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बांटा शरबत

15 May 2026

Meerut: विनीत अग्रवाल शारदा से मिली शास्त्रीनगर की महिलाएं

15 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed