Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
When the police signaled him to stop during a blockade in Punjab, the drug smuggler opened fire and got injured in retaliatory firing
{"_id":"6870ed6e2c7e6c587504a678","slug":"video-when-the-police-signaled-him-to-stop-during-a-blockade-in-punjab-the-drug-smuggler-opened-fire-and-got-injured-in-retaliatory-firing-2025-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो नशा तस्कर ने चलाई गोलियां, जवाबी फायरिंग में हुआ जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो नशा तस्कर ने चलाई गोलियां, जवाबी फायरिंग में हुआ जख्मी
नशा तस्कर को नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने पिस्तौल निकाल कर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसके जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। इस दौरान नशा तस्कर जख्मी हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल अवस्था में आरोपी को अस्पताल दाखिल करवाया गया है। आरोपी का नाम विक्रमजीत सिंह है और गांव का रहने वाला है।
जानकारी मुताबिक थाना गेट हाकिमा पुलिस को सूचना मिली थी कि दाना मंडी के पास एक नशा तस्कर घूम रहा है और नशे की डिलीवरी करने के लिए पहुंचा है। इसी के तहत पुलिस की ओर से ट्रैप लगाकर नाकाबंदी की गई। इस दौरान आरोपी बाइक पर सवार होकर आ रहा था। पुलिस ने आरोपी को रुकने का इशारा किया।
मगर आरोपी ने पुलिस को देखकर बाइक भाग ली, जब पुलिस ने उसका पीछा किया तो आरोपी ने पिस्तौल निकाल कर गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिस कारण पुलिस को भी जवाबी फायरिंग करनी पड़ी और गोली लगने से आरोपी जख्मी होकर जमीन पर गिर गया। पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार किया और हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी देहाती पुलिस को कई केसों में वांटेड था। इसके बारे में आज सूचना मिली थी जिसके बाद इसे पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था। फिलहाल आरोपी से जांच की जा रही है ताकि इसके और भी साथियों को पकड़ा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।