Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
The uniformed men who have the responsibility of stopping illegal drug smugglers
{"_id":"679b5e3c60e7b476800f3c0e","slug":"the-uniformed-men-who-have-the-responsibility-of-stopping-illegal-drug-smugglers-were-the-ones-who-caught-a-policeman-smuggling-drugs-and-confiscated-illegal-drugs-from-their-possession-ajmer-news-c-1-1-noi1346-2573336-2025-01-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nagaur News: महिला थाने से 20 मीटर की दूरी पर पुलिसकर्मी खरीद रहा था स्मैक, लोगों ने पकड़ा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur News: महिला थाने से 20 मीटर की दूरी पर पुलिसकर्मी खरीद रहा था स्मैक, लोगों ने पकड़ा, केस दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Thu, 30 Jan 2025 06:09 PM IST
नागौर शहर में लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त का खेल जारी है। यह खेल पुलिस और तस्करों की मिलीभगत का परिणाम है, जो अब सार्वजनिक रूप से उजागर हो गया है। शहर के महिला थाने से मात्र 20 मीटर की दूरी पर यह मामला सामने आया है। बढ़ते अवैध मादक पदार्थों के कारण शहर सहित आसपास के इलाकों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
दरअसल, नागौर शहर के महिला थाने से मात्र 20 फीट की दूरी पर एक पुलिसकर्मी को अवैध मादक पदार्थ खरीदते हुए मोहल्लेवासियों ने पकड़ लिया। भीड़ ने पुलिसकर्मी के पास से दो पुड़िया स्मैक जब्त कर ली। पकड़ा गया पुलिसकर्मी सुनील विश्नोई वर्तमान में नागौर पुलिस लाइन में तैनात है। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली थाना अधिकारी वेदपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जमा भीड़ से कांस्टेबल को छुड़ाया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को समझाइश देकर मामला शांत किया और सुनील विश्नोई को अस्पताल लेकर गई।
मोहल्लेवासियों ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा था ज्ञापन
बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर महिला थाना क्षेत्र के पीछे स्थित मोहल्ले के लोगों ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में उन्होंने अवैध मादक पदार्थों की खुलेआम बिक्री और इसके कारण बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई थी। मोहल्लेवासियों ने मांग की कि इस अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लेकिन, ज्ञापन सौंपने के अगले ही दिन मोहल्लेवालों ने एक पुलिसकर्मी को अवैध मादक पदार्थ खरीदते हुए पकड़ लिया, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
पुलिस अधीक्षक बोले- केस दर्ज किया
नागौर जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि महिला थाने के पीछे एक कांस्टेबल मादक पदार्थ खरीदने गया था। भीड़ ने उसके कब्जे से मादक पदार्थ बरामद किया। कोतवाली पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। उसके खिलाफ अवैध मादक पदार्थ की तस्करी को लेकर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।