सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Allegations of police harassment in honeytrap case: Woman attempts suicide on overbridge, saved by passersby

हनीट्रैप मामले में पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप: ओवरब्रिज पर महिला ने की खुदकुशी की कोशिश, राहगीरों ने बचाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Mon, 23 Feb 2026 03:27 PM IST
Allegations of police harassment in honeytrap case: Woman attempts suicide on overbridge, saved by passersby
अलवर शहर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में तिजारा ओवरब्रिज पर रविवार रात एक महिला ने कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को पकड़ लिया और समझाइश के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसे हनीट्रैप के झूठे मामले में फंसाया गया और तत्कालीन बानसूर थानाधिकारी सुरेंद्र मलिक ने उसे काफी प्रताड़ित किया।
 
शिवाजी पार्क थानाधिकारी चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि रविवार रात गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली कि थाना क्षेत्र स्थित तिजारा पुलिया पर एक महिला संदिग्ध अवस्था में बैठी है। इस सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। वहां लोगों की भीड़ जमा थी, जो महिला को समझाने का प्रयास कर रही थी। एसएचओ ने बताया कि मौके पर ही महिला को समझाइश दी गई और उसे थाने ले जाया गया।
 
महिला अलवर के शालीमार में रहती है और सरकारी स्कूल में पीटीआई के पद पर कार्यरत है, जो वर्तमान में सस्पेंड चल रही है। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसके खिलाफ बानसूर थाने में एक मामला दर्ज है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया था। वहीं, महिला की ओर से दो लोगों के खिलाफ नारायणपुर थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया था, लेकिन उस पर पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे आहत होकर वह तिजारा पुलिया पर पहुंची थी।

पढ़ें- Rajasthan News: बालोतरा में पानी की टंकी में डूबने से युवती की मौत, देर रात चला रेस्क्यू अभियान
 
महिला ने आरोप लगाया कि वर्ष 2015 में होलावास निवासी बिजली ठेकेदार बुधराम से भाई की नौकरी लगवाने के लिए मिली थी। इस दौरान बुधराम ने नौकरी लगवाने के नाम पर कुछ रुपये लिए और महिला के कुछ वीडियो व फोटो बना लिए। इन वीडियो को वायरल करने के नाम पर बुधराम ने 20 से 25 लाख रुपये वसूल लिए। इसके बाद बुधराम ने महिला के खिलाफ बानसूर थाने में हनीट्रैप का मामला दर्ज करा दिया, जिस पर बानसूर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला ने आरोप लगाया कि तत्कालीन एसएचओ सुरेंद्र मलिक ने उसके साथ मारपीट की और वह करीब 17 दिन जेल में बंद रही।
 
महिला ने बताया कि उसने बुधराम व जयदयाल के खिलाफ नारायणपुर थाने में गैंगरेप का मामला दर्ज कराया, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने पुलिस को सबूत दिए थे और पुलिस महानिदेशक के कार्यालय तक गुहार लगा चुकी है। उसने आरोप लगाया कि उस पर राजीनामा के लिए दबाव बनाया जा रहा है और बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। एसएचओ चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि महिला ने कुछ लोगों द्वारा घर जाकर धमकाने की बात कही है। यदि महिला इस संबंध में कोई लिखित शिकायत देगी तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने महिला के पति को थाने बुलाया और दोनों से समझाइश की, इसके बाद पति-पत्नी घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फगवाड़ा के मोहल्ला संतोखपुरा में दुकान के बाहर खड़ी बोलेरो गाड़ी हुई चोरी

23 Feb 2026

Manali: ऊझी घाटी के गौशाल में फागली उत्सव, हटा 42 दिन से लगा देव प्रतिबंध

23 Feb 2026

राजपुरा में कार का दरवाजा खुलने से गिरा बाइक सवार, पीछे से आ रही पीआरटीसी बस ने कुचला

23 Feb 2026

जीरा में कैबिनेट मंत्री बीरेंद्र गोयल ने किया फिरोजपुर फीडर कैनाल का निरीक्षण

Bihar: जदयू प्रखंड अध्यक्ष चुनाव में बवाल, हंगामे के बीच प्रक्रिया स्थगित; छह दावेदारों के बीच टकराव

23 Feb 2026
विज्ञापन

Ujjain News: बेटी की शादी कर लौट रहे परिजनों की बस पर ग्रामीणों ने किया हमला, तीन लोगों को आई गंभीर चोट

23 Feb 2026

Ujjain News: भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाकाल के त्रिनेत्र स्वरूप के दिव्य दर्शन; भक्त हुए निहाल

23 Feb 2026
विज्ञापन

Bihar: शादी में गया था परिवार, पीछे से 30 लाख के गहने और नकदी पर चोरों का हाथ साफ; बख्तियारपुर में बड़ी चोरी

23 Feb 2026

VIDEO: निजी अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से प्रसूता की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

23 Feb 2026

VIDEO: ताज महोत्सव में गायक नीरज श्रीधर के गीतों पर झूमे श्रोता

23 Feb 2026

VIDEO: ड्रैगन फ्रूट से लाल आलू तक, मंडलीय पुष्प प्रदर्शनी में दिखी उन्नत खेती की तस्वीर

23 Feb 2026

VIDEO: लाइन हाजिर सिपाही की लगाई वीआईपी में ड्यूटी, थाना प्रभारी पर गिरी गाज; कमिश्नर ने किया निलंबित

22 Feb 2026

VIDEO: आगरा में 10वीं के छात्र को दी थर्ड डिग्री, पीट-पीटकर तोड़ी कलाई; नहीं दे पाएगा बोर्ड परीक्षा

22 Feb 2026

VIDEO: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराया कैंटर, चालक की तड़प-तड़पकर मौत

22 Feb 2026

VIDEO: भक्ति के रंग में रंगा सांखी अलवई, कथा में झूमे श्रद्धालु

22 Feb 2026

VIDEO: बाइक सवारों ने दंपती की गाड़ी रोकी, लूट का आरोप

22 Feb 2026

VIDEO: लीडर्स आगरा ने किया 22 विभूतियों को सम्मानित

22 Feb 2026

VIDEO: बजाजा सेवा सदन के पुनर्निर्माण की रखी आधारशिला

22 Feb 2026

VIDEO: ब्रह्मा के मानस पुत्रों की कथा सुनाई

22 Feb 2026

VIDEO: हिंदू सम्मेलन में बोले संत- समाज में जातिगत भेदभाव नहीं होना चाहिए

22 Feb 2026

तेज रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर से ऑटो चकनाचूर, एक की मौके पर मौत, चार गंभीर घायल

22 Feb 2026

Meerut: पीएम मोदी के मंच पर आते ही तालियों से गूंजा पंडाल

22 Feb 2026

Meerut: पीएम मोदी की जनसभा में खचाखच भरा पंडाल

22 Feb 2026

Meerut: मेरठ मेट्रो का पहला सफर, दिल्ली से बेगमपुल स्टेशन तक पहुंचे यात्री, बोले...थैंक यू मोदी जी

22 Feb 2026

Meerut: पीएम मोदी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

22 Feb 2026

Meerut: पीएम मोदी की जनसभा खत्म होते ही दिल्ली रोड जाम

22 Feb 2026

Meerut: पीएम मोदी का भाषण शुरू होते ही बढ़ी भीड़

22 Feb 2026

Meerut: पहले दिन बड़ी संख्या में मेरठ मेट्रो का सफर करने पहुंचे लोग, बेगमपुल स्टेशन पर मेले सा माहौल

22 Feb 2026

Meerut: मोहीउद्दीनपुर में पीएम मोदी की जनसभा में शामिल हुए स्कूली बच्चे

22 Feb 2026

कन्नौज: शादी समारोह के डीजे पर युवकों ने लहराए असलहे, कई बराती घायल

22 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed