सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Ajay Agarwal expelled from Congress for 6 years, says this is result of personal enmity

Alwar News: अजय अग्रवाल छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित, बोले- यह निजी रंजिश का नतीजा, फैसला हाईकमान करेगा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Tue, 22 Jul 2025 03:41 PM IST
Alwar News: Ajay Agarwal expelled from Congress for 6 years, says this is result of personal enmity
अलवर जिले में कांग्रेस पार्टी के भीतर आंतरिक कलह खुलकर सामने आ गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पार्टी के पूर्व सभापति और हालिया विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी रहे अजय अग्रवाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में छह वर्षों के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया है। इस निष्कासन ने न सिर्फ स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है, बल्कि कांग्रेस के भीतर गुटबाजी और रंजिश को भी उजागर कर दिया है।
 
विधानसभा टिकट से उपजा विवाद बना कारण?
बताया जा रहा है कि यह विवाद नई जड़ नहीं है। विधानसभा चुनाव के समय ही दोनों नेताओं के बीच तनाव की स्थिति बन गई थी। जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा स्वयं अलवर से टिकट चाहते थे, लेकिन पार्टी ने टिकट अजय अग्रवाल को दे दिया। उसी समय से दोनों के बीच खटास गहराती गई, जो अब खुलकर सामने आ गई है।

यह भी पढ़ें- Alwar: हाई प्रोफाइल लोगों को हनी ट्रैप करने वाली महिला गिरफ्तार, हरियाणा-दिल्ली समेत कई राज्यों में ऐंठी रकम
 
योगेश मिश्रा की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि अजय अग्रवाल लंबे समय से भाजपा नेताओं के पक्ष में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे, जो पार्टी लाइन के खिलाफ है। इसके चलते उन्हें नोटिस देकर तीन दिन में जवाब मांगा गया था, लेकिन उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया। इसके अलावा वे पार्टी के किसी कार्यक्रम में भी भाग नहीं ले रहे थे, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि वे पार्टी गतिविधियों से दूरी बना चुके हैं।
 
'यह बदले की कार्रवाई है'
दूसरी ओर निष्कासन के निर्णय पर अजय अग्रवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से जिला अध्यक्ष की निजी रंजिश का परिणाम है। उन्हें मुझे पार्टी से निष्कासित करने का कोई अधिकार नहीं है। यह अधिकार केवल पार्टी हाईकमान के पास होता है। अग्रवाल ने आरोप लगाया कि मिश्रा कांग्रेस और भाजपा दोनों के नेताओं के साथ मिलकर भूमि खरीद-फरोख्त जैसे निजी व्यापार में लिप्त हैं। इसी वजह से उन्होंने खुद मिश्रा की कार्यशैली को लेकर पहले भी पार्टी हाईकमान और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से शिकायत की थी। उन्होंने यह भी कहा कि मैं किसी भी व्यक्ति के अच्छे काम का सम्मान करता हूं, चाहे वह मुख्यमंत्री हो या प्रधानमंत्री। इसका मतलब यह नहीं कि मैं पार्टी विरोधी हूं।

यह भी पढ़ें- Alwar News: आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
 
हाईकमान के पाले में गेंद, अंतिम निर्णय प्रतीक्षित
फिलहाल यह मामला प्रदेश कांग्रेस और पार्टी हाईकमान के संज्ञान में पहुंच चुका है। यह देखना बाकी है कि पार्टी नेतृत्व इस मामले को किस नजर से देखता है और क्या अजय अग्रवाल के निष्कासन को मान्यता दी जाएगी या फिर जिला अध्यक्ष के निर्णय को खारिज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पंचकूला केमिस्ट एसोसिएशन का प्रदर्शन, सुबह दो घंटे बंद रहीं दुकानें

22 Jul 2025

कानपुर में लोडर चालक की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया

22 Jul 2025

Haldwani: शेरनाले पर पलटी कार...पुलिस ने दस लोगों को किया रेस्क्यू

22 Jul 2025

कर्णप्रयाग में छात्रों ने किए श्रीमद्भगवद गीता के श्लोकों का पाठ

22 Jul 2025

कानपुर के जाजमऊ में गंगा किनारे मिला युवक का शव, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका

22 Jul 2025
विज्ञापन

रील के शौक में लगा जाम: पुलिस ने रईसजादों के चालान में की खानापूर्ति, कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

Damoh News: पटेरा ब्लॉक में सड़क किनारे मिली एक्सपायर सरकारी दवाएं, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कराया नष्ट

22 Jul 2025
विज्ञापन

अलीगढ़ के हरदुआगंज अंतर्गत प्राइवेट बस और ईंटों से लदे ट्रैक्टर ट्रॉला की भिड़ंत

22 Jul 2025

Ujjain News: श्रावण मास में बाबा महाकाल की अलौकिक भस्म आरती, भांग और रुद्राक्ष से हुआ दिव्य श्रृंगार

22 Jul 2025

बदमाशों ने जिम संचालक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, VIDEO

22 Jul 2025

मारपीट के दौरान बुजुर्ग की मौत, बाल अपचारी समेत दो गिरफ्तार, VIDEO

21 Jul 2025

बिजनौर: हादसे में युवक की मौत

21 Jul 2025

बागपत: एडीजी भानु भास्कर ने किया पुरा महादेव का निरीक्षण

21 Jul 2025

बागपत: कावड़ शिविर में परोसा जा रहा शाही पनीर, मखनी दाल, जलेबी और आइसक्रीम

21 Jul 2025

कांवड़ यात्रा के बीच हरिद्वार में केबल ब्रिज के पास आग का गोला बनी बाइक, मची अफरा तफरी

21 Jul 2025

Khargone News: सरपंच ने महिला सहित दो पटवारियों को दो घंटे तक बनाया बंधक, रुपए छीने

21 Jul 2025

Harda News: फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में लगी आग, कोचिंग सेंटर के नौ छात्र-छात्राओं को सुरक्षित निकाला

21 Jul 2025

12 साल से सुविधाओं के लिए तरस रहे विहान ग्रींस सोसाइटी के लोग; बताई क्या हैं समस्याएं

21 Jul 2025

Kanwar Yatra 2025: नगला इमरती में हाईवे डाक कांवड़ से पैक, डायवर्जन पर पुलिस मुस्तैद

21 Jul 2025

सपा के राष्ट्रीय महासचिव बोले- पूरी तरह से ध्वस्त है प्रदेश में कानून व्यवस्था

21 Jul 2025

मसूरी में बारिश के बाद पुराना टिहरी बस स्टैंड के पास हुआ भारी भूस्खलन, बाल-बाल बचे लोग

21 Jul 2025

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने गंगा नदी को स्वच्छ रखने व पौधरोपण की अपील की

21 Jul 2025

Meerut: प्रभात नगर में आरती का आयोजन किया

21 Jul 2025

Meerut: हाईवे पर उमड़ रहे डाक कांवड़िये

21 Jul 2025

Meerut: गुरुदेव डिफेंस स्कूल के बच्चों ने बढ़ाया कांवड़ियों का उत्साह

21 Jul 2025

बोल बम के जयकारों से गूंजे शिवालय, शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

21 Jul 2025

गुजैनी हाईवे पर आपस में टकराईं चार गाड़ियां, भीषण जाम लगा

21 Jul 2025

मुजफ्फरनगर: बिटिया को कार के बोनट पर लिटाया, दावा- हरिद्वार से ऐसे ही जल लेकर आए

21 Jul 2025

Muzaffarnagar: खून से लथपथ लाशों वाली वीडियो वायरल कर माहौल खराब करने की साजिश

21 Jul 2025

Meerut: मेडिकल में नहीं मिला स्ट्रेचर, मरीज-तीमारदार परेशान

21 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed