सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News child missing from Delhi met his mother after two years sadhu had kidnapped child

Alwar News: दिल्ली से गायब बच्चा दो साल बाद अपनी मां से मिला, बच्चे को उठा लाया था साधु

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Fri, 31 Jan 2025 07:03 PM IST
Alwar News child missing from Delhi met his mother after two years sadhu had kidnapped child

दिल्ली के मुकंदपुर जनता बिहार के मछली मार्केट में रहने वाला सात साल का बालक मोबाइल पर मां का फोटो देखते ही फफक-फफक कर रो पड़ा। दो साल बाद मां को देखा, मां भी बिलखने लगी और रोते हुए बाल अधिकारिता विभाग अलवर के अफसरों से बोली साहब मेरे बेटे को अब किसी को मत दे देना। हम आ रहे हैं, यह सुनकर अफसर भी भावुक हो गए।

असल में 19 मार्च 2023 को लकड़ी का काम करने वाले मूल रूप से बिहार के खगड़िया के चुमती गांव निवासी अरविंद शर्मा और कामिनी शर्मा के सात साल के बेटे आदर्श को दिल्ली में मुकंदपुर के मछली मार्केट के पास से एक साधु नशीली दवा सूंघाकर उठा लाया था। उसके बाद से मां-बाप को बालक आदर्श का पता ही नहीं चला था कि कहां गया। मां-बाप ने दिल्ली की हर सब्जी मंडी सहित आसपास की जगह छान मारी। मां रोजाना बेटे को याद करती और रोने लग जाती और इधर सात साल का बेटा रोज मां को याद कर बिलखता रहा। अज्ञात साधु उसे अपने साथ दिल्ली से अलवर ले आया। यहां आसपास के जंगलों में बने मंदिरों में ले गया। नारायणी धाम के पास भी ले गया और वहां रखा। खुद के खाने के लिए बालक से ढाबे पर बर्तन साफ कराए। बहुत बार बालक भूखा रहा। लेकिन एक दिन अलवर के खैरथल रेलवे स्टेशन पर बालक अकेला घूमता मिला।

पुलिस को खबर मिलने के बाद बाल अधिकारिता विभाग अलवर की टीम को सूचित किया। 10 अप्रैल से बालक को अलवर के भूरासिद्ध स्थित छात्रावास में रखा गया। तभी से विभाग की टीम बालक से पता कर उसके परिजनों तक पहुंचने की कोशिश करने में लगी रही। लेकिन सफल नहीं हुए। आखिर में आधार कार्ड से कुछ दूर के रिश्तेदार का पता लगा। तब परिजनों तक पहुंचे। उसके बाद मां-बेटे की वीडियो कॉलिंग पर बात कराई गई। अब 31 जनवरी 2025 को बालक को लेने माता-पिता अलवर आए। यहां दोनों मां-बेटे मिले तो रोने लगे, मां ने उसे गले लगाया।

बालक आदर्श ने बताया कि वे पांच भाई बहन हैं। उसे इतना याद है कि अपने दोस्तों के साथ घर से कुछ दूर खेल रहे थे। तब एक साधु आया था। उसने उसे पकड़ लिया। उसके बाद कुछ याद नहीं।बाद में साधु उसे नारायणी धाम की तरफ ले आया। कुछ अन्य जगहों पर भी लेकर गया। उसे कहता था कि तेरे नाम जमीन करा दूंगा। मेरे साथ ही रहना है। मैं उसके लिए खाना लाने होटल जाता था। कुछ देर ढाबे पर बर्तन साफ करता था। फिर खाना लेकर आता था। बहुत बार भूखा भी रहा हूं। मां की याद हमेशा आती रही। लेकिन मुझे घर का मोबाइल नंबर नहीं पता था। बस इतना पता था कि दिल्ली में मछली मार्केट के पास घर है। इस आधार पर टीम ने कई बार वहां जाकर पड़ताल की, लेकिन पता नहीं चला।

पिता अरविंद ने बताया कि हर दिन काम पर जाने से पहले सब्जी मंडी जाकर बेटे को तलाशते थे। ऐसा लगता था कि कहीं आसपास गुम हो गया है। रास्ता भटक गया। हो सकता है सब्जी मंडी में मिल जाए। लेकिन नहीं मिला, बहुत बार तो बेटे की याद में काम छोड़कर घर आ जाता था। फिर कहीं ढूंढ़ने निकल जाता था। इसी तरह मां भी बेटे को ढूंढ़ती रहती थी। बाल अधिकारिता विभाग, अलवर की टीम के प्रमुख रविकांत का कहना है कि बहुत प्रयास करने के बाद बालक के आधार कार्ड की डिटेल से कुछ जानकारी मिली। उसके बाद कई जगहों पर ढूंढ़ते हुए उसके परिवार तक पहुंचे हैं। यह बड़ा सुखद पल रहा, जब मां-बेटे की फोन पर बात कराई और दोनों रो पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या, लखीमपुर खीरी में मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

31 Jan 2025

VIDEO : जालौन में टूटे पोल के नीचे दबकर किशोरी की मौत, बिजली के तार के ऊपर पेड़ गिरने से हुआ हादसा

31 Jan 2025

VIDEO : राष्ट्रीय खेलों में फुटबाल प्रतियोगिता, उत्तराखंड ने मिजोरम को ड्रॉ पर रोका

31 Jan 2025

VIDEO : सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, डीएम से की मांग

31 Jan 2025

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ में एक परिवार 27 साल बाद अपने पिछड़े हुए परिजन से ‘अघोरी साधु’ के रूप में मिला

31 Jan 2025
विज्ञापन

VIDEO : बलदेव में श्रीखाटू श्याम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के लिए परिक्रमा, श्याममय नजर आयीं बलराम नगरी

31 Jan 2025

VIDEO : गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों की नींद उड़ी, लोगों ने कहा- रात को बाहर निकलना किया बंद

31 Jan 2025
विज्ञापन

VIDEO : 65 साल का बेटा 92 साल की मां को महाकुंभ में स्नान कराने पैदल निकला, अलीगढ़ से निकलते हुए सुदेशपाल मलिक

31 Jan 2025

VIDEO : नालागढ़ के प्राइम रोज स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता

31 Jan 2025

VIDEO : फतेहपुर में श्रद्धालु अब करेंगे इंतजार, रेलवे स्टेशन पर पसरा रहा सन्नाटा, वापस लौट रहे हैं यात्री

31 Jan 2025

VIDEO : नशा रोकने के लिए पंचकूला में उच्च स्तरीय अंतरराज्यीय बैठक

VIDEO : रोहतक में मौसम में अचानक हुए बदलाव के कारण ट्रेन यातायात हुआ प्रभावित

31 Jan 2025

VIDEO : करनाल में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाया नवाचार

31 Jan 2025

VIDEO : करनाल में वसंत पंचमी पर श्री गीता मंदिर में हवन का आयोजन

31 Jan 2025

VIDEO : मेरठ में सड़क हादसे में घायल सिपाही की पिस्टल लेकर भाग निकले बाइक सवार

31 Jan 2025

VIDEO : Lucknow: जैन विद्या शोध संस्थान का स्थापना दिवस मना, पर्यटन मंत्री पहुंचे

31 Jan 2025

VIDEO : नशे से बचाव के लिए रियासी में छात्राओं ने निकाली रैली, प्रशासन और पुलिस रहे साथ

31 Jan 2025

VIDEO : सोनीपत में सीवर जाम की समस्या पर बिफरे लोगों ने लगाया जाम

31 Jan 2025

VIDEO : श्रावस्ती: बाग में पड़ा मिला शव, युवक के पिता और एसपी घनश्याम चौरसिया ने दिया बयान

31 Jan 2025

VIDEO : लाल चौक पर एबीवीपी की तिरंगा रैली, छात्र संगठनों ने दिखाया एकजुटता

31 Jan 2025

VIDEO : चंबल सेंक्चुअरी की बाह रेंज में सर्वे के दौरान उड़ान भरते दिखे प्रवासी अप्रवासी पक्षी

31 Jan 2025

VIDEO : कानपुर में युवकों ने परचून कारोबारी पर की फायरिंग, घटना सीसीटीवी में कैद…हमलावरों की तलाश जारी

31 Jan 2025

VIDEO : टोल प्लाजा का खौफनाक वीडियो...कार की छत पर लटका टोल कर्मचारी; एक किमी तक छटपटाता रहा

31 Jan 2025

VIDEO : जींद में परिवहन समिति बस क्यू शेल्टर में घुसी, सात यात्री घायल

31 Jan 2025

VIDEO : भिवानी में 15 दिन बाद छाया कोहरा, 20 मीटर से कम रही दृश्यता, फसलों को होगा फायदा

31 Jan 2025

Sehore News: भाव खाने वाला टमाटर अचानक हुआ बेभाव, खेतों की मेड़ और सड़कों पर फेंक रहे किसान

31 Jan 2025

VIDEO : मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

31 Jan 2025

VIDEO : सहारनपुर के चिलकाना में गोवंश काटने को लेकर हंगामा, मार्ग पर लगाया जाम

31 Jan 2025

VIDEO : मुजफ्फरनगर में सालासर बालाजी धाम के पांचवें वार्षिकोत्सव के लिए निकाली ध्वज यात्रा

31 Jan 2025

VIDEO : प्रयागराज महाकुंभ में हादसे के बाद 24 घंटें जाम में फंसे रहे गंगोह के श्रद्धालु

31 Jan 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed