{"_id":"67bb19abbd29bde28f01f909","slug":"the-government-should-start-purchasing-mustard-on-msp-alwar-news-c-1-1-noi1339-2658196-2025-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: अलवर पहुंचे किसान महापंचायत के अध्यक्ष रामपाल जाट, सरकार पर लगाए शोषण के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: अलवर पहुंचे किसान महापंचायत के अध्यक्ष रामपाल जाट, सरकार पर लगाए शोषण के आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Sun, 23 Feb 2025 06:39 PM IST
Link Copied
किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने सरकार पर किसानों के शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अभी तक सरसों की एमएसपी पर खरीद शुरू नहीं की गई है, जिससे प्रदेशभर के किसान आक्रोशित हैं। इसको लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी की जा रही है। इसी सिलसिले में रामपाल जाट आज अलवर पहुंचे और मीडिया से बातचीत की।
सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप
रामपाल जाट ने कहा कि सरकार हर बार की तरह केवल घोषणाएं कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। इस बार भी 15 फरवरी से सरसों की खरीद एमएसपी पर शुरू होनी थी, लेकिन अब तक इसकी आधिकारिक घोषणा भी नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार जल्द एमएसपी पर खरीद शुरू नहीं करती है, तो किसान निजी खरीदारों को 6,000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर अपनी सरसों बेचने को मजबूर होंगे।
बड़े आंदोलन की चेतावनी
रामपाल जाट ने बताया कि अब तक 30 जिलों में किसानों के साथ बैठकें की जा चुकी हैं, जिसमें सरकार की नीति का खुला विरोध किया गया। अंतिम बैठक सीकर जिले में होगी, जहां आगे की रणनीति तय की जाएगी। यदि सरकार ने जल्द एमएसपी पर खरीद शुरू नहीं की, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ सरसों की फसल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सभी फसलों के लिए एमएसपी लागू करवाने के लिए लड़ा जाएगा, क्योंकि सरकार ने अभी तक किसी भी फसल की एमएसपी पर खरीद शुरू नहीं की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।