सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   VIDEO : Women are becoming financially strong by joining self-help groups

VIDEO : स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं बन रही आर्थिक रूप से मजबूत

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Sun, 23 Feb 2025 12:54 PM IST
VIDEO : Women are becoming financially strong by joining self-help groups
ऊना जिले में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत महिलाएं स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी)से जुड़कर अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ कर रही हैं। समूह की महिलाएं विभिन्न प्रकार के उत्पाद जैसे आचार, सेपू और मसाला बड़ियां, पापड़, हल्दी, शहद, बडियां, काली गेहूं का दलिया, आटा, चटनी, प्राकृतिक मक्की का आटा सहित अन्य उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य उत्पाद तैयार करती हैं जो न केवल खाने में स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर हैं। स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित किए गए उत्पादों की मांग लगातार बाजार में बढती जा रही है जिससे महिलाओं की आर्थिकी में महत्वूपर्ण सुधार हो रहा है। स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को न केवल स्थानीय बाजार बल्कि बाहरी राज्यों में भी बेचा जाता हैं। समूहों के उत्पादों को ग्रामीण स्तर पर हिमईरा शाॅप के साथ-साथ जिला, राज्य और बाहरी पड़ोसी राज्यों में आयोजित होने वाले मेलों में भी प्रदर्शित किया जाता है। इससे महिलाओं को अपनी मेहनत का अच्छा मूल्य प्राप्त हो रहा है और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। ग्राम पंचायत टकारला से राधे कृष्ण समूह की नीलम देवी बताती हैं कि वर्ष 2011 में एनआरएलएम के माध्यम से 10 महिलाओं ने इस समूह से जुड़ने का निर्णय लिया था। शुरूआत में वे अपनी बचत के पैसों को बैंक में जमा करवाती थी। लेकिन समूह के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से कम ब्याज दरों पर 5 लाख रूपये का लोन तथा 15 हजार रूपये का रिवाॅल्विंग फंड प्राप्त हुआ था। नीलम देवी ने बताया कि समूह ने भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण से भी पंजीकरण करवाया है ताकि उनके उत्पादों की गुणवता पर कोई सवाल न उठे और विक्रय करने में आसानी रहे। समूह द्वारा तैयार उत्पादों को दिल्ली, गुडगांव, चंडीगढ़ और देहरादून जैसे शहरों में भी बेचा जाता है जिससे उनकी आय में काफी बढ़ौत्तरी हुई है। समूह के माध्यम से हुए मुनाफे से उन्होंने अपने पति को दुकान का कारोबार खोला है तथा दो बच्चों की पढ़ाई लिखाई का खर्च भी समूह के माध्यम से अर्जित हुई आय से हो रहा है। राधे कृष्णा समूह की सचिव जीवन लता कहती हैं कि समूह ने 20 रुपये की बचत राशि से समूह चलाना शुरू किया था। कुछ समय बाद बैंक लोन और रिवॉल्विंग फंड से महिलाओं ने गाय-भैंस खरीद कर दूध, दही, पनीर और घी के जरिए अपनी आजीविका कमाना आरंभ किया था। उन्होंने बताया कि दिल्ली में प्रदर्शित किए गए उत्पादों से समूह को लगभग 2 लाख के करीब आय अर्जित हुई है। इसके अलावा प्रदेश में आयोजित होते हुए सार्स मेलों में लगभग डेढ़-डेढ़ लाख रूपये की इनकम राधे कृष्णा समूह को प्राप्त हुई जिससे उनका मनोबल बढ़ा और इस कार्य को आगे ले जाने के लिए प्रोत्साहन मिला। इसके अलावा समूह द्वारा अब मोमोज और सिड्डू बनाने का जल्द शुरू किया जाएगा। नीलम बताती है कि विभाग द्वारा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मशोबरा में प्रशिक्षण दिया गया है जिससे वे अपने उत्पादों की गुणवत्ता को और बेहतर बना सकें। इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा भी एनआरएलएम के तहत समूह को अच्छा कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। इसके अलावा ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से वर्ष 2024 में लखपति दीदी प्रशस्ति पत्र से भी सम्मानित किया गया है। नीलम देवी ने अन्य महिलाओं से आग्रह किया है कि वे भी स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर अपनी आर्थिकी मजबूत करें और अपने परिवार का भरण-पोषण में मदद करें। यह न केवल महिलाओं की सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है बल्कि ग्रामीण विकास में भी अहम भूमिका निभाने का अवसर है। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से संबल और आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित बनाने के लिए अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जा रहा है ताकि वे भी आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकें। परियोजना अधिकारी डीआरडीए ऊना केएल वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दिशा-निर्देशानुसार महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं ताकि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके। वर्तमान में ऊना जिला में कुल 2788 स्वयं सहायता समूह कार्य कर रहे हैं जिन्हें अब तक 9.85 करोड़़ रूपये की राशि स्टार्ट अप फंड, रिवाॅल्विंग फंड और सामुदायिक निवेश फंड से प्रदान की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : महाशिवरात्रि से पहले श्री काशी विश्वनाथ धाम का अद्भुत दृश्य, झालरों की रोशनी में नहाया मंदिर क्षेत्र

23 Feb 2025

VIDEO : सिख समाज ने मनजिंदर सिंह सिरसा को कैबिनेट मंत्री बनाने पर जताई खुशी

22 Feb 2025

VIDEO : चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के लिए किया हवन

22 Feb 2025

VIDEO : फतेहपुर में पूर्व प्रधान के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

22 Feb 2025

VIDEO : पुलिस के सामने जमकर फिंके ईंट-पत्थर, दहशत में बंद हुईं दुकानें

22 Feb 2025
विज्ञापन

VIDEO : महाकुंभ जाने के लिए कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर उमड़ी भीड़

22 Feb 2025

VIDEO : मसीह समाज ने त्योहारों को लेकर प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की

22 Feb 2025
विज्ञापन

VIDEO : कैलाश खेर ने अपने गानों से बांधा समां, मंत्रगुग्ध हुए श्रोता

22 Feb 2025

VIDEO : धमाके में हुई थी महिला की माैत, फिर से लीकेज हुआ ऑक्सीजन सिलेंडर

22 Feb 2025

Didwana Kuchaman: मां और बेटे का डैम में उतराता मिला शव, परिजन बोले- दोनों को एक साथ बांधकर पानी में फेंका गया

22 Feb 2025

VIDEO : अलीगढ़ की नुमाइश में बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

22 Feb 2025

VIDEO : मेडिकल कॉलेज में 30वें राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन, नारी शक्ति ही संपूर्ण शक्ति का दिया संदेश

22 Feb 2025

Sirohi News: आबूरोड में यहां मिल रहा महज 10 रुपये में भरपेट भोजन, साधु-संतों के लिए यह व्यवस्था निःशुल्क

22 Feb 2025

VIDEO : कानपुर में केपीएल की चमचमाती ट्रॉफी का आतिशबाजी के साथ अनावरण

22 Feb 2025

VIDEO : नाव से यमुना नदी होते रवाना हुए एक दर्जन श्रद्धालु

22 Feb 2025

Barwani: पीछा कर रहे मनचले को 12वीं की छात्रा ने बस स्टैंड पर ही सिखाया सबक, चप्पलों से की पिटाई; जानें मामला

22 Feb 2025

VIDEO : मुंबई के श्रद्धालुओं के साथ रोपवे के सुरक्षा गार्डों ने की मारपीट

22 Feb 2025

VIDEO : स्वामी सहजानंद सरस्वती की 136 वीं जयंती : किसान संकल्प सभा का हुआ आयोजन, किसान आयोग की मांग

22 Feb 2025

Jabalpur News:  बिजली चोरी के खिलाफ चला विशेष अभियान, बड़ी कार्रवाई कर 125 लोगों पर केस दर्ज; जानें मामला

22 Feb 2025

Tonk News: मधुमक्खियों का ऐसा तांडव देखा क्या...पलक झपकते ही भाई-बहन की हुई मौत

22 Feb 2025

Jhunjhunu: होटल संचालक की बदमाशों ने बेरहमी से की पिटाई, PCC चीफ डोटासरा बोले- ऐसा राजस्थान पहले कभी नहीं देखा

22 Feb 2025

VIDEO : गुरुग्राम में सनातन धर्म जागृति भक्ति सत्संग महोत्सव, सुधांशु महाराज बोले- कुंभ ने सनातनियों को एकजुट किया

22 Feb 2025

VIDEO : महाशिवरात्रि : श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन और आरती को लेकर क्या है खास इंतजाम, जानिए पूरी डिटेल

22 Feb 2025

VIDEO : चित्रकूट में बेकाबू पिकअप बिजली के खंभे से टकराई, 14 घायल

22 Feb 2025

VIDEO : लखनऊ में कैलाश खेर को सुनने आए भारी संख्या में लोग

22 Feb 2025

Jalore: कांग्रेस ने इंदिरा गांधी पर टिप्पणी और विधायकों के निलंबन पर जताया आक्रोश, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

22 Feb 2025

Kota News: CM भजनलाल को जान से मारने की धमकी के बाद कोटा जेल में चेकिंग, कई जगहों पर ली गई तलाशी

22 Feb 2025

VIDEO : मुस्लिम कैदी ने बनाई भगवान राम और सीता की पेंटिंग

22 Feb 2025

VIDEO : हमीरपुर में शार्ट सर्किट के चलते डंपर में लगी आग

22 Feb 2025

VIDEO : खुशियों की बहार, 593 जोड़ों ने दांपत्य जीवन में रखा कदम

22 Feb 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed