{"_id":"67bac68fa07d3a3e800747e3","slug":"wife-drank-poison-while-being-taken-to-hospital-she-collided-with-a-container-four-out-of-6-injured-died-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2657623-2025-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa News: महिला ने जहर पिया, अस्पताल ले जाते समय कंटेनर से आमने-सामने की भिड़ंत में चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa News: महिला ने जहर पिया, अस्पताल ले जाते समय कंटेनर से आमने-सामने की भिड़ंत में चार की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sun, 23 Feb 2025 01:06 PM IST
Link Copied
जिले के ग्राम सक्तापुर में एक युवती ने आत्महत्या का प्रयास करते हुए जहर गटक लिया। जिस पर परिजन इलाज के लिए उसे बोलेरो वाहन से खरगोन जिले के सनावद स्थित शासकीय अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन इस दौरान रास्ते में ग्राम सुलगांव पेट्रोल पंप के पास, सामने से तेज गति से आ रहे एक कंटेनर से इस बोलेरो वाहन की सीधी भिड़ंत हो गई, जिसमें बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सनावद के अस्पताल भिजवाया गया। हालांकि वहां से प्राथमिक उपचार देकर तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए खंडवा रैफर किया गया है, जबकि आत्महत्या का प्रयास करने वाली युवती शिव कन्या सहित एक अन्य व्यक्ति की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। फिलहाल धनगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
जानकारी के अनुसार सक्तापुर में शनिवार देर रात शिव कन्या बाई ने जहर पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिस पर परिवार वाले उसे बोलेरो अस्पताल ले जाने के लिए निकले। रास्ते में तेज गति से आ रहे कंटेनर से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इधर जहर पीने वाली महिला शिव कन्या के पति शिवम ने बताया कि उसकी पत्नी अपने मायके में थी, जहां उसने जहर पी लिया। इसके बाद साढू धर्मेंद्र, उसकी पत्नी संगीता, साला पवन एवं 2 अन्य के साथ निजी वाहन से उसे सनावद अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में सुलगांव पेट्रोल पंप के पास उनका वाहन सामने से आ रहे एक कंटेनर से टकरा गया। हादसे में वाहन में सवार धर्मेंद्र और बिट्टू चौहान निवासी सक्तापुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों की मदद से दुर्घटना में घायल हुई शिव कन्या, पवन और संगीता सहित वाहन चालक को सनावद में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया लेकिन वहां से गंभीर हालत में सभी घायलों को खंडवा रैफर कर दिया गया लेकिन शिव कन्या सहित एक अन्य ने इलाज के लिए जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
मामले में धनगांव थाना प्रभारी राजेश ओरया ने भी मौके पर जाकर अस्पताल प्रभारी डॉ. हंसा पाटीदार और डॉ. विजय कोरी से घायलों के संबंध में चर्चा की। थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार देर रात एक बोलेरो वाहन सुलगांव पेट्रोल पंप के पास एक डंपर से टकरा गया, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। उन्होंने बताया कि दोनों वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।