{"_id":"67bacce18650228b9400ac49","slug":"video-inter-district-senior-cricket-competition-kangra-score-crossed-400-after-losing-five-wickets","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अंतर जिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता, पांच विकेट खोकर कांगड़ा का स्कोर 400 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अंतर जिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता, पांच विकेट खोकर कांगड़ा का स्कोर 400 के पार
अंतर जिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत लुहणू क्रिकेट मैदान में कांगड़ा और हमीरपुर के बीच दूसरे दिन का खेल शुरू हुआ। पहला सेशन खत्म होने तक कांगड़ा ने पांच विकेट खोकर 406 रन बना लिए हैं। कांगड़ा के सिद्धांत पुरोहित ने दोहरा शतक बना लिया है। वहीं रित्विज सेशन खत्म होने से ठीक ओवर पहले आउट होकर पवेलियन लौटे। उन्होंने बेहतरीन 119 रन की पारी खेली। वहीं सिद्धांत 207 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 249 रन की साझेदारी की। कांगड़ा ने मैच में अच्छी पकड़ बना ली हैं। दोनों टीम अपने पुल में पहले और दूसरे नंबर पर हैं। पहले दिन हमीरपुर ने टॉस जीतकर कांगड़ा को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था, जिसके बाद कांगड़ा के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।