अलवर के रोड नंबर दो स्थित गोयल इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक रिंकू गोयल ने बताया कि जब रविवार हम सुबह रोजाना की तरह अपने शोरूम को खोला, तो पता लगा कि काउंटर का गल्ला खुला हुआ है। उसमें बीते एक दिन का पूरा कलेक्शन जो कैश में रखा हुआ था। वह भी नहीं मिला। दुकान में लगे सीसीटीवी को खंगाला गया, तो दंग रह गए। पाया कि एक के बाद एक तीन चोर दुकान में घुसे और नगद व कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अपने साथ ले गए। पूरा का पूरा कैश गायब था।
दुकान के गेट को तोड़कर अंदर घुसे थे चोर
पूरी जांच पड़ताल के बाद पता लगा की बीती रात तीन अज्ञात चोर दुकान के अंदर चौथी मंजिल से नीचे उतर कर आए और दुकान का गेट को तोड़कर अंदर घुसे और गल्ले को अपने साथ लाए। मास्टर चाभी से खोलकर उसमें करीब 85 से 90 हजार नगद को चुराकर अपने साथ ले गए। मलिक ने बताया कि सबसे पहले एक चोर आया, उसने पूरे गल्ले को साफ किया। फिर उसके बाद दूसरा आया उसने फिर जांच पड़ताल की फिर उसके बाद तीसरा आया और पूरे सामान को बिखेर कर बारीकी से देखा।
ये भी पढ़ें- Rajasthan news: जयपुर से आबू धाबी जाने वाली फ्लाइट के टेक ऑफ में आई दिक्कत, 15 घंटे से यात्री एयरपोर्ट पर फंसे
पुलिस ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया
तीनों चोर नगद रुपए तो ले गए उसके साथ कुछ जरूरी इलेक्ट्रिक उपकरण भी अपने साथ ले गए जिसकी जांच की जा रही है। हालांकि, अभी सुबह से ही पूरे दुकान में रखे सामान की जांच पड़ताल की जा रही है। ताकि यह पता लगाया जा सके की और क्या-क्या चोरी हुआ है? वहीं, इस पूरे मामले को लेकर अब दुकान मालिक ने नजदीकी थाना कोतवाली में चोरी का मुकदमा दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शोरूम पर जाकर मौका मुआयना भी किया है। घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है।
ये भी पढ़ें- RSMSSB Patwari Exam: 89 फीसदी उपस्थिति के साथ पटवारी परीक्षा संपन्न, पहली पाली के प्रश्न-पत्र हुए जारी