सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Jaisalmer News: Blaze destroys home and belongings, cash and jewellery gutted, family left homeless

Jaisalmer News: एक चिंगारी ने उजाड़ दिया पूरा घर संसार, अनाज-जेवर और नकदी जलकर राख, सड़क पर आया परिवार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: बालोतरा ब्यूरो Updated Fri, 17 Apr 2026 10:47 PM IST
Jaisalmer News: Blaze destroys home and belongings, cash and jewellery gutted, family left homeless
जिले के छोड गांव के पास शुक्रवार दोपहर एक भीषण आग ने ऐसा तांडव मचाया कि एक किसान का पूरे जीवन का संचित सामान पलभर में राख हो गया। पीरु खान की ढाणी के सामने स्थित हजारी सिंह के ट्यूबवेल पर अचानक भड़की आग ने देखते ही देखते पास ही बने किसान किशनाराम के तीन झोंपड़ों को अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्यूबवेल पर अचानक आग लगने के बाद तेज हवा के कारण लपटें तेजी से फैल गईं और कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी भीषण थी कि आसपास खड़े लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही तीनों झोंपड़े धू-धू कर जलने लगे। इस दौरान झोंपड़ों के भीतर रखा गैस सिलिंडर भी आग की चपेट में आ गया, जिससे स्थिति और भयावह हो गई।

हादसे में किसान किशनाराम की करीब चार साल पुरानी कमार्ड (कृषि उपकरण/सामग्री) भी पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग की लपटों ने घर में रखा अनाज, कपड़े, घरेलू सामान और जरूरी दस्तावेज तक नहीं छोड़े। पीड़ित किसान ने बताया कि उसके पास रखे करीब 5 लाख रुपए नकद और 15 से 20 तोला सोना भी आग में जल गया। वहीं उसकी बेटी, जो महाराष्ट्र के पुणे में रहती है और दो दिन पहले ही अपने बच्चों के साथ मायके आई थी, उसके पास रखे करीब 1.5 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के आभूषण भी इस आग में स्वाहा हो गए।

इस हादसे से खुशियों से भरा घर अचानक मातम में बदल गया। किसान किशनाराम ने भावुक होकर बताया कि बेटी लंबे समय बाद घर आई थी लेकिन इस हादसे ने सबकुछ छीन लिया। आग के बाद अब हालात ऐसे हो गए हैं कि परिवार के पास पहनने के लिए चप्पल तक नहीं बची है।

ये भी पढ़ें: RAS टॉपर रहीं... IIT से की पढ़ाई: दूसरी पोस्टिंग में ही जेल कैसे पहुंचीं SDM काजल मीणा, क्या है पूरा माजरा?

हालांकि इस भयावह स्थिति के बीच किसान ने सूझबूझ दिखाते हुए अपने बच्चों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। अगर थोड़ी भी देर होती, तो यह हादसा और भी गंभीर हो सकता था।

आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर दौड़े और अपने स्तर पर पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवाओं के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलने पर नागरिक सुरक्षा की फायर ब्रिगेड टीम भी मौके पर पहुंची, करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया हालांकि तब तक पीड़ित परिवार का सबकुछ जलकर खाक हो चुका था।

इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश और दुख का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित किसान किशनाराम को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता और मुआवजा दिया जाए, ताकि वह दोबारा अपने जीवन को पटरी पर ला सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गाजियाबाद में हंगामा: यूजर चार्ज के नाम पर लोगों से ठगी, कूड़ा कलेक्शन करने वाली कंपनी के कर्मचारियों पर आरोप

17 Apr 2026

Video: 11 हजार लाइन से चिपककर इलेक्ट्रॉनिक कारीगर की मौत, परिजनों का प्रदर्शन

17 Apr 2026

नैनीताल रोपवे में एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन

17 Apr 2026

कानपुर में गरजीं करिश्मा ठाकुर; बोलीं- जातिगत जनगणना के बाद पास हो महिला आरक्षण बिल

17 Apr 2026

Kullu: सोने से सुसज्जित नए रथ पर विराजमान हुईं माता तारा भटंति, भव्य प्रतिष्ठा से गूंजा पड़ेई गांव

17 Apr 2026
विज्ञापन

Meerut: कमिश्नरी पार्क में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का प्रदर्शन

17 Apr 2026

राजनांदगांव: लो वोल्टेज से लोग परेशान, विद्युत कार्यालय में वार्डवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन

17 Apr 2026
विज्ञापन

जीपीएम: किसान के खेत और गौवंश के कमरे में लगी आग, देखें

कानपुर: उत्तम ITI में रोजगार मेले की धूम; 13 कंपनियों ने 300 से अधिक युवाओं को दी नौकरी

17 Apr 2026

बीएचयू में आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर ने विद्यार्थियों को दिए खास मंत्र

17 Apr 2026

Hamirpur: रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुई सात वर्षीय बच्ची, तलाश में जुटी एसडीआरएफ सहित चार टीमें

गोंडा में पोषण पखवाड़ा का आयोजन, महिलाओं को पोषण व सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

17 Apr 2026

VIDEO: अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र में पीएनजी से बनेगा भोजन

17 Apr 2026

नोएडा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले– हमने सच दिखाया, सरकार हुई फेल; इस्तीफा दें केशव प्रसाद

17 Apr 2026

जन शिकायत की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे सीएम, वीडियो कॉल पर लिए अधिकारी, दिखाई जमीनी हकीकत

17 Apr 2026

बाराबंकी में गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा झूमे श्रद्धालु

17 Apr 2026

VIDEO: वाराणसी में शराब का ठेका खुलने का विरोध, नागरिकों ने किया प्रदर्शन

17 Apr 2026

Video: रघुनाथ से देवमिलन कर त्रांबली रवाना हुए पिरड़ी महादेव

17 Apr 2026

कैथल में बस खेल का मैदान बन कर रह गया भाई उदय सिंह का किला

17 Apr 2026

अग्निशमन कर्मियों को नजर अंदाज कर रही सरकार: सोनू हुड्डा

17 Apr 2026

रोहतक में दोषी की बहाली पर महापंचायत का विरोध, आंदोलन की चेतावनी

17 Apr 2026

जींद में वैशाख अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई श्रद्धा की डूबकी

17 Apr 2026

VIDEO: फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन बागनाथ क्लब का दबदबा

17 Apr 2026

Almora: बीएससी और वाणिज्य संकाय ने जीते संकाय किक्रेट मुकाबले

17 Apr 2026

VIDEO: पंतनगर में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

VIDEO: अक्षय तृतीया से सावन तक बाबा विश्वनाथ का होगा फव्वारे से जलाभिषेक

17 Apr 2026

Video: अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को दिए आत्मसुरक्षा के टिप्स

जंडियाला मंडी पहुंचे परगट सिंह ने भगवंत मान पर कसा तंज, कहा-ईडी की रेड की नहीं किसानों की चिंता करें

17 Apr 2026

यमुनानगर में दसवें दिन भी जारी रही फायर कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार के खिलाफ नारेबाजी तेज

17 Apr 2026

श्री हरमंदिर साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह धंगेरा का मोबाइल हैक, संपर्कों से मांगे गए पैसे

17 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed