सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Blackmailing businessman by threatening him extorting lakhs of rs 4 accused including history-sheeter arrested

Banswara News: व्यापारी को धमका कर ब्लैकमेलिंग और लाखों की उगाही का खेल, हिस्ट्रीशीटर सहित चार आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 24 Feb 2026 10:30 PM IST
Blackmailing businessman by threatening him extorting lakhs of rs 4 accused including history-sheeter arrested
बांसवाड़ा के कोतवाली थाना पुलिस ने शहर के एक व्यापारी को धमकाने, ब्लैकमेलिंग कर लाखों रुपये की उगाही करने और जबरन महंगी कार लेने के मामले में प्रतापगढ़ के हिस्ट्रीशीटर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी के खिलाफ प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा जिले में 20 प्रकरण दर्ज हैं और उसे हार्डकोर अपराधी की श्रेणी में रखा हुआ है। आरंभिक अनुसंधान के अनुसार आरोपियों ने बांसवाड़ा के 12 से अधिक लोगों को अपने चंगुल में फंसा रखा है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि शहर के एक फर्नीचर व्यापारी ने सोमवार रात कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी। इसमें चार आरोपियों की जानकारी देकर बताया कि उससे जबरन ब्लैकमेलिंग की जा रही है। लाखों रुपये की उगाही की गई है और जबरन महंगी कार भी ले ली गई। रिपोर्ट मिलने पर एएसपी नरपतसिंह, डिप्टी गोपीचंद मीणा और कोतवाली थानाधिकारी बुद्धाराम के नेतृत्व में टीम का गठन किया।

यह दी रिपोर्ट
पीड़ित व्यापारी ने रिपोर्ट में बताया कि उसके दोस्त हकीम कता ने गत 1 सितंबर को उसकी दुकान के पास बब्बू नामक व्यक्ति को अपना दोस्त कहकर मिलवाया था। बब्बू ने कभी रुपये की जरूरत होने पर बताने की बात कही। रुपये दिलाने के लिए हां कहने पर बब्बू ने वीडियो काॅल पर अयूब लाला नाम के व्यक्ति से बात कराई। उसी दिन उसे बैंक खाते में पांच लाख रुपये आए। रुपए आने के बाद बब्बू 35 हजार रुपये कमीशन मांगने आया। इनकार करने पर धमकाया तो डर कर 35 हजार रुपये दिए।

जबरन रुपये डाले और धमकाया
कुछ दिन बाद व्यापारी ने अयूब और बब्बू से हिसाब करने की बात कही तो जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बिना मांगे ही 4 सितंबर और 11 सितंबर को दस एवं पांच लाख रुपये डाले और बब्बू कमीशन के रूप में 80 हजार और 40 हजार रुपये ले गया। जबरन खाते में रुपये डालने के लिए मना करने पर धमकाया। इसके अलावा बब्बू ने पांच लाख रुपये ब्याज के मांगे। रुपए नहीं देने पर अयूब से बात कराई। इसके बाद दोनों ने परिवार को गोलियों से उड़ा देने की धमकी दी। इसके बाद 12 नवम्बर और 10 दिसंबर को भी जबरन उसके बैंक खाते में 12 लाख रुपये डाले, जिसका कमीशन बब्बू ले गया। इसके बाद अयूब लाला ने एक फोर्चूनर कार दिलाने और अब तक दिए रुपयों का 30 लाख रुपये ब्याज 17 दिसंबर तक मांगा।

ब्लैंक चेक लिए, खाली स्टाम्प पर कराए साइन
रिपोर्ट में व्यापारी ने बताया कि 17 दिसंबर को बब्बू सहित अन्ना, शहजाद और हकीम उसे टैक्सी में पीपलखूंट ले गए। वहां दो दिन में फोर्चूनर कार और ब्याज के 30 लाख रुपये नहीं देने पर परिवार सहित मार देने की धमकी दी। डर के कारण 20 दिसंबर को खुद के नाम से गाड़ी खरीदकर अयूब को दी। इसमें 21 लाख का चेक दिया और 2 दो लाख रुपये नकद दिए। गाड़ी लेने के बाद अयूब ने ब्याज के रुपये मांगे, जो उसने दे दिए। व्यापारी ने बताया कि अयूब ने उससे ब्लैंक चेक ले रखे हैं। कोरे स्टाम्प पर साइन करा रखे हैं और एक सेल लैटर पर भी हस्ताक्षर कराए हैं। स्टाम्प मेहमूद नामक वकील को दिया था। अब आरोपी 45 लाख रुपये या उसका घर देने की मांग कर रहे हैं। 23 फरवरी की रात दोनों आरोपी उसके घर आए और जबरन मकान की पावर आफ अटोर्नी कराने लगे। इस पर पुलिस को काॅल किया।

पढ़ें- रक्षक ही बने भक्षक: पुलिस वाले लड़की को उठाकर ले आए थाने, छेड़छाड़ के बाद मोबाइल छीना; भरतपुर में खाकी दागदार

मौके से धरे गए आरोपी
पीड़ित व्यापारी की सूचना पर पुलिस उसके घर पहुंची। जहां आरोपी चनियाखेड़ी प्रतापगढ़ निवासी अयूब खान, मदार काॅलोनी बांसवाड़ा निवासी अब्दुल रब उर्फ बब्बू और मोहम्मद आसिफ उर्फ हैरी तथा मंदसौर निवासी फैयाज को पकड़ा। मौके से एक क्रेटा गाड़ी और मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। व्यापारी की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। व्यापारी को धमकाकर ली गई फोर्चूनर कार अयूब के प्रतापगढ़ स्थित मकान से जब्त कर गई।

कई मामले हैं दर्ज
पुलिस ने बताया कि आरोपी अयूब खान के विरुद्ध पूर्व में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, आम्र्स एक्ट, अपहरण, फिरौती, एनडीपीएस एक्ट जैसे 20 प्रकरण दर्ज हैं। वह हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर व आदतन अपराधी है। अब्दुल रब उर्फ बब्बू के विरूद्व मारपीट, चोरी, एसटीएसटी एक्ट, धोखाधडी के 15 प्रकरण दर्ज हैं। मोहम्मद आसिफ के विरूद्ध डकैती, मारपीट, आईटी एक्ट के 4 तथा फैयाज के खिलाफ हत्या के प्रयास का एक प्रकरण दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Sawai Madhopur News: एसीबी का शिकंजा कसा, ब्लॉक विकास अधिकारी को एक लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथों दबोचा

24 Feb 2026

VIDEO: पिता की गोली मारकर हत्या करने और शरीर के टुकड़े करने के आरोपी को घटनास्थल ले गई पुलिस

24 Feb 2026

VIDEO: उत्तर प्रदेश राज्य परिवर्तन आयोग की ओर से आयोजित एस्पिरेशन्स से एक्शन तक कार्यक्रम

24 Feb 2026

VIDEO: अधिवक्ता हत्याकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार, गांव में सन्नाटा व पुलिस पहरा

24 Feb 2026

VIDEO: सपा ने मिल्कीपुर में समस्याओं को लेकर आयोजित किया लोकतांत्रिक धरना प्रदर्शन

24 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: अधिवक्ता हत्याकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार, गांव में सन्नाटा व पुलिस पहरा

24 Feb 2026

VIDEO: पुल निर्माण की मांग को लेकर शुरू हुआ जल सत्याग्रह, आश्वासन पर समाप्त

24 Feb 2026
विज्ञापन

गुरदासपुर पुलिस पोस्ट हत्याकांड: शहजाद भट्टी का वीडियो वायरल, लॉरेंस गैंग की धमकी!

Sirmour: जीतराम शर्मा बोले- सिंथेटिक नशा किसी ने एक बार चख लिया तो वापसी का रास्ता नहीं

24 Feb 2026

तीन बच्चे की मां ने दुपट्टे से गला दबाकर की पति की हत्या

24 Feb 2026

बिलासपुर: राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में अनाथ, विधवा, दिव्यांगजनों को मिलेंगे रियायती स्टॉल

24 Feb 2026

राहवीर योजना के बारे में अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन ने दी जानकारी

24 Feb 2026

सिविल सर्विसेज कुश्ती प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम का चयन

24 Feb 2026

UP: आगरा जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल पर आया मेल

24 Feb 2026

श्रीनगर में मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण

24 Feb 2026

गभाना हाईवे स्थित भरतरी पर ट्रक-कार भिड़ंत, सीओ गभाना धन्नजंय ने दी जानकारी

24 Feb 2026

हिसार: नारनौंद में सम्मान समारोह, डॉ. अमित व्यास व रजत पदक विजेता अंकित व्यास का अभिनंदन

24 Feb 2026

संयुक्त सचिव ने किया पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण

24 Feb 2026

VIDEO: गुरुग्राम में 10 हजार विद्यार्थियों ने दी 12वीं की अकाउंटेंसी परीक्षा

24 Feb 2026

फरीदाबाद: अग्रवाल ज्वेलरी से कंगन पहनकर फरार हुई महिला, CCTV में कैद वारदात

24 Feb 2026

VIDEO: एसआईआर का ऐसा हाल, प्रिंटिंग में उलझे 1.94 लाख नोटिस; 3.89 लाख की सुनवाई लंबित

24 Feb 2026

VIDEO: आगरा में पांच जिलों की टीमों का छापा, 62 टन तेल-रिफाइंड सीज

24 Feb 2026

VIDEO: पूसा कृषि मेला में भ्रमण के लिए रवाना हुआ 50 कृषकों का दल

24 Feb 2026

ताज महोत्सव 2026: पंजाबी नाइट में भांगड़ा की धुन पर झूमे युवा, चला परमीश वर्मा का जादू

24 Feb 2026

बहादुरगढ़ में जिलास्तरीय युवा रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर शुरू

Alwar News: दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से छात्र की मौत, गंभीर रूप से घायल हुआ भाई

24 Feb 2026

औरैया: 2.29 करोड़ के जीएसटी घोटाले का भंडाफोड़; फर्जी फर्म बनाकर सरकार को लगा रहे थे चपत

24 Feb 2026

कानपुर: इंदिरा गांधी की प्रतिमा की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्लाबोल, किदवई नगर में आलोक मिश्रा के नेतृत्व में प्रदर्शन

24 Feb 2026

रेवाड़ी में रिटायर्ड वायु सैनिक महाराम की हत्या: गहने खरीदने वाला आरोपी नितिन गिरफ्तार

MP: संरक्षित काले हिरण के कथित शिकार प्रकरण में कार्रवाई, रेंजर सहित छह वनकर्मी निलंबित; मिले थे ये संकेत

24 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed