{"_id":"699d88114723b0ac1609b0fb","slug":"video-teams-from-five-districts-raided-agra-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में पांच जिलों की टीमों का छापा, 62 टन तेल-रिफाइंड सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में पांच जिलों की टीमों का छापा, 62 टन तेल-रिफाइंड सीज
होली पर मिलावटी और नकली खाद्य सामग्री पकड़ने के लिए शासन से गठित पांच जिलों की विशेष टीमों ने आगरा में छापा मारा। एक दिन में रिकाॅर्ड 62 टन सरसों तेल और सोयाबीन रिफाइंड ऑयल सीज किया। इसमें मिलावट की आशंका है। बरामद सामान की कीमत 82.56 लाख रुपये है। जांच के लिए 21 नमूने भी लिए गए हैं। सहायक आयुक्त खाद्य सैयद शहनाज हैदर आबिदी ने बताया कि शासन स्तर से पांच जिलों के अधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीमों ने पांच प्रतिष्ठानों पर छापे मारे। इसमें 62,058 किलो सरसों का तेल, सोयाबीन रिफाइंड ऑयल और राइस ब्रान ऑयल सील किया है। शुरुआती जांच में गुणवत्ता संदिग्ध और मिलावटी प्रतीत हो रही थी। रखरखाव बेहद गंदे तरीके से किया गया था। फर्म के संचालकों को नोटिस भी दिया है। नमूनों की लैब में जांच कराई जा रही है। फेल होने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।