बाड़मेर सहित देशभर में शनिवार को ईद का पर्व मनाया जा रहा है। ईद के मौके पर बाड़मेर की ईदगाह में शनिवार सुबह नमाज अदा की गई। यहां ईद के अवसर पर हजारों मोमिनो ने खुदा के सजदे में शीश झुकाए ओर देश और दुनिया में अमन-चैन की कामना की। इसके साथ ही ईरान और इस्राइल के बीच चल रहे हालात को लेकर भी अमन-चैन की विशेष प्रार्थना की गई। मुस्लिम सामुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद की नमाज के बाद कौमी एकता समारोह का आयोजन किया गया।
बाड़मेर विधायक डॉ प्रियंका चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गोदारा, कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य समेत कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगो को ईद की मुबारकबाद दी गई। अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार स्वरूप पंवार एवं बिहारी पंवार ने गीतों की प्रस्तुतिया दी।
बाड़मेर के ईदगाह मैदान में ईद उल फितर की नमाज के दौरान न सिर्फ खुशियों की दुआएं मांगी गईं, बल्कि वैश्विक तनाव, खासकर ईरान और इस्राइल के बीच चल रहे हालात को लेकर भी अमन-चैन की विशेष प्रार्थना की गई। जामा मस्जिद के पेश ईमाम हाजी लाल मोहम्मद सिद्दिकी ने कहा कि ईदगाह मैदान में भारत विश्वगुरु बने और आपसी भाईचारा कायम रहे, इसलिए विशेष नमाज अदा की गई है।
पढ़ें- ईद-उल-फितर: वैश्विक तनाव के बीच अजमेर में नसीरुद्दीन चिश्ती का संदेश, कहा- संवाद और भाईचारा ही समाधान
उन्होंने कहा कि बाड़मेर की कौमी एकता अपने आप में एक मिसाल है। यहां हिंदू-मुस्लिम ईद, होली और दीपावली का त्योहार एक-दूसरे के साथ मिलकर मानते हैं और एक दूसरे के घर जाकर बधाइयां देने के साथ ही पर्व की खुशियां बांटते हैं। उन्होंने कहा कि इस भाईचारे को किसी की नजर न लगे और यह भाईचारा हमेशा बना रहे, इसके लिए भी खुदा से दुआ की गई। ईद की नमाज के बाद प्लास्टिक और नशा मुक्ति का भी संदेश दिया गया।