{"_id":"69be50e8e4c46dff8d0f4a8e","slug":"video-ayathhayaupa-mathara-ka-khalna-ka-tayara-lgabhaga-para-ramanavama-ka-btha-khalga-mathara-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या:उप मंदिरों को खोलने की तैयारी लगभग पूरी, रामनवमी के बाद खुलेंगे मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या:उप मंदिरों को खोलने की तैयारी लगभग पूरी, रामनवमी के बाद खुलेंगे मंदिर
श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र बैठक के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। शनिवार को बैठक से पहले मीडिया से बातचीत कर मंदिर निर्माण से जुड़ी कई अहम जानकारियां साझा कीं। नृपेंद्र मिश्र ने संकेत दिया कि आगामी राम नवमी के बाद सप्तर्षि मंदिरों के दर्शन आम श्रद्धालुओं के लिए खोले जा सकते हैं। इसके लिए आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
नृपेंद्र मिश्र ने स्पष्ट किया कि राम मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य अब लगभग पूर्ण हो चुका है। इसके साथ ही ट्रस्ट अब परियोजना से जुड़े करीब 50 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन समीक्षा कर रहा है, ताकि शेष कार्यों को तय समयसीमा में पूरा किया जा सके।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में वेंडरों के भुगतान, निर्माण से जुड़े दस्तावेजों की जांच और सभी प्रक्रियाओं के अनुपालन पर विशेष फोकस किया जा रहा है। ट्रस्ट का लक्ष्य है कि अप्रैल माह के अंत तक सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएं।
निर्माण कार्य में लगी प्रमुख कंपनियां भी अप्रैल के अंत तक अपना कार्य पूर्ण कर परियोजना से वापस लौटेंगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मंदिर परिसर में बाउंड्री वॉल का निर्माण तेजी से जारी है।
इसके अलावा पूरे परिसर में 25 अत्याधुनिक सुरक्षा टावर भी बनाए जा रहे हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। राम मंदिर परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं को और अधिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।