Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Temple Administration's Unique Initiative on the Third Day of Navratri—Chunaris Distributed Among Devotees
{"_id":"69be5c0835d167b5150deee6","slug":"video-temple-administrations-unique-initiative-on-the-third-day-of-navratri-chunaris-distributed-among-devotees-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी: तीसरे नवरात्र पर मंदिर प्रशासन की अनोखी पहल, श्रद्धालुओं में बांटी गईं चुनरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी: तीसरे नवरात्र पर मंदिर प्रशासन की अनोखी पहल, श्रद्धालुओं में बांटी गईं चुनरियां
चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मां चिंतपूर्णी के दरबार में मंदिर प्रशासन की ओर से एक अनोखी पहल देखने को मिली। चिंतपूर्णी मंदिर के अधिकारी संजीव प्रभाकर ने मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं के बीच चुनरियां वितरित कीं। मंदिर प्रशासन की इस पहल से भक्त बेहद खुश नजर आए। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि मां चिंतपूर्णी के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है और बड़ी संख्या में भक्त माता रानी को चुनरियां अर्पित करते हैं। इसी कारण मंदिर न्यास के पास चुनरियों का काफी अधिक स्टॉक एकत्रित हो गया था। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए और इन चुनरियों का सदुपयोग करने के उद्देश्य से तीसरे नवरात्र के अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तों को चुनरियां वितरित की गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।