{"_id":"69be5d761977554aae071756","slug":"video-kullu-apple-saplings-damaged-by-snowfall-in-tiun-region-demand-for-compensation-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: तियुन क्षेत्र में बर्फबारी से सेब के पौधों को नुकसान, मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: तियुन क्षेत्र में बर्फबारी से सेब के पौधों को नुकसान, मुआवजे की मांग
लग घाटी की मानगढ़ पंचायत के तियुन क्षेत्र में हुई ताजा बर्फबारी ने बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। भारी बर्फबारी के चलते सेब के बगीचों में लगे पौधों को काफी नुकसान पहुंचा है। बर्फ के अधिक भार के कारण पौधों को सहारा देने के लिए लगाई गई जालियां कई स्थानों पर टूट गई हैं, जिससे सेब के पौधों की टहनियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। स्थानीय बागवानों का कहना है कि इस समय पौधों की देखभाल बेहद जरूरी होती है, लेकिन अचानक हुई बर्फबारी ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। कई बगीचों में छोटे पौधों को ज्यादा नुकसान हुआ है, जिससे आने वाले सीजन की पैदावार पर भी असर पड़ने की आशंका है।
फुंगनी माता के कारदार राम लाल ठाकुर ने सरकार और प्रशासन से आग्रह किया है कि प्रभावित क्षेत्रों का जल्द सर्वे करवाया जाए, ताकि नुकसान का सही आकलन हो सके। उन्होंने कहा कि बागवानों की आर्थिक स्थिति पहले ही कई चुनौतियों से गुजर रही है, ऐसे में इस नुकसान की भरपाई के लिए उचित मुआवजा दिया जाना बेहद जरूरी है।
बागवानों ने प्रशासन से यह भी मांग की है कि भविष्य में इस तरह की प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि किसानों और बागवानों को होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।