{"_id":"67434a07e3a2c6cb5207ca08","slug":"collision-between-truck-and-car-in-hanumangarh-a-young-man-in-the-car-died-four-people-were-injured-the-accident-happened-while-returning-from-the-wedding-hanumangarh-news-c-1-1-noi1343-2350745-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh: ट्रक व कार के बीच हुई टक्कर, कार सवार एक युवक की हुई मौत; चार लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh: ट्रक व कार के बीच हुई टक्कर, कार सवार एक युवक की हुई मौत; चार लोग हुए घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 24 Nov 2024 09:48 PM IST
Link Copied
हनुमानगढ़ जिले के भादरा के गांव भिरानी में ट्रक की टक्कर से कार सवार एक युवक की मौत हो गई व चार लोग घायल हो गए। भादरा के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को हरियाणा के हिसार रेफर कर दिया गया। हादसा रविवार को हनुमानगढ़ के भादरा तहसील के भिरानी थाना क्षेत्र के भादरा-सिरसा सड़क मार्ग पर गांधी हैड के पास हुआ।
घटना के संबंध में महेंद्र पुत्र गोपाल निवासी भोजासर तहसील भादरा ने रविवार को पुलिस थाना भिरानी में मामला दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि उसका बेटा मनीष व उसके साथी नरेश, रमेश, अनुज एवं सुशील, हरियाणा के सिरसा से शादी समारोह में शामिल होकर कार से रात को वापस अपने गांव भोजासर आ रहे थे। रात में करीब 3 बजे भादरा-सिरसा रोड पर गांधी हैड पास सामने से आए ट्रक नंबर आरजे 32 जीबी 4220 के ड्राइवर ने ट्रक को लापरवाही से चलाते हुए कार में टक्कर मार दी।
हादसे में मनीष की मौके पर ही मौत हो गई और उसके दोस्त गंभीर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए राजकीय उप जिला चिकित्सालय भादरा लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हरियाणा के हिसार रेफर किया गया है। रविवार देर शाम को भिरानी पुलिस थाना ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं राजकीय उप जिला चिकित्सालय भादरा में युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।