सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   2nd National Para Fencing Championship kicks off in Jaipur with 250 athletes

Rajasthan News: जयपुर में दूसरी नेशनल पैरा फेंसिंग चैंपियनशिप का आगाज, 250 दिव्यांग खिलाड़ी दिखा रहे हुनर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Thu, 26 Mar 2026 07:31 PM IST
2nd National Para Fencing Championship kicks off in Jaipur with 250 athletes
गुलाबी नगरी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दूसरी नेशनल पैरा फेंसिंग चैंपियनशिप का भव्य आगाज हुआ। इस अनूठी प्रतियोगिता में देशभर से आए करीब 250 दिव्यांग खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। व्हीलचेयर पर खेली जाने वाली इस तलवारबाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की फुर्ती, संतुलन और साहस दर्शकों को खासा प्रभावित कर रहे हैं।

आयोजन समिति से जुड़े महावीर सैनी ने बताया कि जयपुर में पहली बार इस स्तर की पैरा फेंसिंग प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इससे पहले इसका आयोजन उड़ीसा में किया गया था। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जहां फ्लेरेट, एपी (एपे) और सेबर जैसी विभिन्न श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं।

व्हीलचेयर फेंसिंग एक विशेष खेल है, जिसमें खिलाड़ी अपनी व्हीलचेयर पर बैठे-बैठे तलवारबाजी करते हैं। इसमें तेज प्रतिक्रिया, रणनीतिक सोच और सटीक निशाना बेहद महत्वपूर्ण होता है। यह खेल केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं बल्कि मानसिक दृढ़ता की भी कड़ी परीक्षा लेता है।

दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप को लेकर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य नए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करना है। इन खिलाड़ियों को भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा।

पढ़ें- राजस्थान में RGHS पर टकराव: 700 निजी अस्पतालों का सेवाएं बंद करने का दावा, योजना पर सरकार बोली- सब चंगा सी

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले खिलाड़ियों का वर्गीकरण (क्लासिफिकेशन) किया गया, जिसमें विशेषज्ञ फिजियोथेरेपिस्ट्स की टीम ने अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार मूल्यांकन किया। इसके आधार पर खिलाड़ियों को कैटेगरी A और B में विभाजित किया गया, ताकि सभी प्रतिभागियों को समान अवसर मिल सके।

आयोजन के लिए स्टेडियम में आठ फेंसिंग प्लेटफॉर्म तैयार किए गए हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन सेबर पुरुष व्यक्तिगत (ए कैटेगरी), सेबर पुरुष टीम और महिला वर्ग की व्यक्तिगत फॉयल स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं।

यह प्रतियोगिता 27 मार्च तक चलेगी, जिसमें वे खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं जो दुर्घटनाओं के कारण दिव्यांग हुए हैं या जन्म से ही दिव्यांग हैं। खिलाड़ियों का उत्साह और जज़्बा इस आयोजन को प्रेरणादायक बना रहा है।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग राजस्थान रॉयल्स की जर्सी के साथ

जयपुर में IPL का रोमांच, सवाई मानसिंह स्टेडियम में होंगे 4 बड़े मुकाबले
राजस्थान के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। BCCI द्वारा इंडियन प्रीमियर लीग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिसके तहत जयपुर के ऐतिहासिक सवाई मानसिंह स्टेडियम में इस सीजन के चार महत्वपूर्ण मुकाबले खेले जाएंगे।

घरेलू टीम राजस्थान रॉयल्स अपने होम ग्राउंड पर शानदार प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी। जयपुर में पहला मुकाबला 25 अप्रैल को खेला जाएगा, जिसमें राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। इसके बाद 1 मई को टीम की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगी।

तीसरा मुकाबला 9 मई को आयोजित होगा, जिसमें राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात टाइटन्स से होगा। वहीं चौथा और अंतिम मुकाबला 19 मई को खेला जाएगा, जिसमें टीम की टक्कर लखनऊ सुपर जॉयंट्स से होगी।

विशेष बात यह है कि जयपुर में होने वाले सभी मैच नाइट कैटेगरी में रखे गए हैं और ये शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। इससे दर्शकों को दिनभर के काम के बाद स्टेडियम पहुंचकर लाइव मैच देखने का शानदार अवसर मिलेगा।

सवाई मानसिंह स्टेडियम लंबे समय से राजस्थान रॉयल्स का घरेलू मैदान रहा है और यहां का माहौल हमेशा टीम के पक्ष में रहता है। पिछले सीजन में भी स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा नजर आया था और टीम को जबरदस्त समर्थन मिला था। 

आईपीएल मुकाबलों के आयोजन से जयपुर में खेल गतिविधियों के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। होटल, रेस्टोरेंट और ट्रांसपोर्ट सेक्टर में भी तेजी देखने को मिलती है, क्योंकि बड़ी संख्या में दर्शक बाहर से मैच देखने आते हैं। शेड्यूल जारी होने के बाद अब जयपुर के क्रिकेट प्रशंसकों में उत्साह चरम पर है। वे बेसब्री से अपनी पसंदीदा टीम को घरेलू मैदान पर खेलते देखने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हाथरस में सिलिंडर के लिए गैस एजेंसियों पर उपभोक्ता परेशान, कमल वार्ष्णेय की रिपोर्ट

26 Mar 2026

Pilibhit: अष्टमी पर माता यशवंतरी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, गूंजे देवी मां के जयकारे

26 Mar 2026

Lakhimpur Kheri: तेंदुए के हमले में बच्ची की मौत से आक्रोश, परिजनों ने नहीं उठाने दिया शव

26 Mar 2026

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: उज्जैन में मां अवंतिका शक्तिपीठ, भक्तों की उमड़ती है भीड़ | Ujjain News

26 Mar 2026

फतेहाबाद में पेट्रोल पंपों पर गहराया तेल का संकट, सप्लाई न आने से वाहन चालक परेशान

26 Mar 2026
विज्ञापन

सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन 30 मार्च से पांच अप्रैल तक रहेगा बंद,

26 Mar 2026

रानीपोखरी में प्रस्तावित लॉ यूनिवर्सिटी को लेकर आक्रोश, सीएम धामी का बयान आया सामने

26 Mar 2026
विज्ञापन

अंबेडकरनगर के जलालपुर में शीतला माता मंदिर में चैत्र नवरात्र पर 56 भोग उत्सव

26 Mar 2026

अयोध्या में सूर्य मंदिर के शिखर पर लहराया धर्म ध्वज

26 Mar 2026

राजनांदगांव: शहर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में अस्मिता हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

26 Mar 2026

देहरादून में वीर सावरकर संगठन ने निकाली भव्य राम यात्रा

26 Mar 2026

कल से दून में देवकीनंदन ठाकुर महाराज सुनाएंगे श्रीमद्भागवत कथा

26 Mar 2026

मोहाली: भाजपा नेता रूपा सोहाना को 5 करोड़ की धमकी, गैंगस्टर बनकर कॉल

Sukhdeo Bhagat: 'सरकार पर लोग विश्वास नहीं कर रहे हैं' LPG संकट पर सुखदेव भगत की प्रतिक्रिया | Jharkhand

26 Mar 2026

राजनांदगांव: प्रसिद्ध मां भानेश्वरी मंदिर में चैत्र नवरात्र पर की जा रही पूजा अर्चना

26 Mar 2026

Kullu: फंदे पर झूली युवती, मां बेटे पर प्रताड़ना का आरोप

26 Mar 2026

गैस संकट से ग्रामीण क्षेत्र ज्यादा प्रभावित, लोग एजेंसी के चक्कर काटने को मजबूर

26 Mar 2026

Dongargarh: मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर में नवरात्रि अष्टमी पर की गई विशेष पूजा, बड़ी संख्या में पहुंचे भक्त

26 Mar 2026

Hamirpur: सूर्य किरण टीम ने आसमान में दिखाए विभिन्न करतब

Solan: अष्टम नवरात्र पर मंदिरों में लगी भीड़, कंजक पूजन भी किया

26 Mar 2026

Shimla: धूमधाम से मनाया राम जन्मोत्सव, राम नाम से गूंजा मंदिर

26 Mar 2026

रामनवमी पर अयोध्या किले में तब्दील, पांच लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

26 Mar 2026

अयोध्या में रामनवमी पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा कैंप का शुभारंभ

26 Mar 2026

VIDEO: पुलिस मुठभेड़ में गोवध व पशु चोरी के दो आरोपी घायल, गिरफ्तार

26 Mar 2026

दिल्ली के जंतर मंतर पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए ट्रांसजेंडर

26 Mar 2026

नोएडा में नवरात्रि के अवसर पर भंडारे का आयोजन

26 Mar 2026

गुरुग्राम : गैस सिलेंडर में कम गैस मिलने से परेशान उपभोक्ताओं ने एजेंसी संचालक पर लगाया आरोप

26 Mar 2026

सीएम रेखा गुप्ता ने शुरू की साइकिल वितरण योजना

26 Mar 2026

11वीं का छात्र स्कूल प्रोजेक्ट के रूप में ताजमहल की प्रतिकृति लेकर जाता नजर आया

26 Mar 2026

Meerut: बसपा की बैठक, चुनाव में जुटने का किया आह्वान

26 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed