सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Glass shatters at Nitin Nabin’s event, Minister Jawahar Singh Bedham injured; mishap averted

Jaipur: नितिन नबीन के स्वागत कार्यक्रम में कांच टूटने से हड़कंप, मंत्री जवाहर सिंह बेड़म घायल; बड़ा हादसा टला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Mon, 27 Apr 2026 08:13 PM IST
Jaipur: Glass shatters at Nitin Nabin’s event, Minister Jawahar Singh Bedham injured; mishap averted
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के जयपुर दौरे के दौरान एक अप्रत्याशित घटना सामने आई, जिससे कुछ समय के लिए कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेड़म की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

घटना जयपुर के विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह था। इसी बीच मंच के पास लगी एक तस्वीर का कांच अचानक टूटकर नीचे गिरने लगा। स्थिति गंभीर हो सकती थी, क्योंकि कांच सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऊपर गिरने वाला था।

ऐसे में मौके पर मौजूद मंत्री बेड़म ने बिना देर किए अपने हाथ से गिरते कांच को रोक लिया। इस दौरान उनकी हथेली में कांच घुस गया और वे घायल हो गए। उनके हाथ से खून बहने लगा लेकिन उनकी तत्परता से संभावित बड़ा हादसा टल गया।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: 'कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत', टोंक में भाजपा कार्यालयों के उद्घाटन के दौरान बोले नितिन नवीन

घटना के तुरंत बाद नितिन नबीन खुद आगे आए और उन्होंने मंत्री के घायल हाथ पर दबाव बनाकर खून रुकवाने में मदद की। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी तुरंत प्राथमिक उपचार कर पट्टी बांधी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी भी मौजूद रहीं।

बाद में मंत्री बेड़म ने बताया कि कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष को गोविंददेवजी की तस्वीर भेंट कर रहे थे। इसी दौरान खींचतान में तस्वीर का शीशा टूट गया और वह गिरने लगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए रक्त और पसीना बहाना गर्व की बात है।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह नितिन नबीन का राजस्थान का पहला दौरा है, जहां जयपुर और टोंक सहित कई स्थानों पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। घटना ने जहां कुछ देर के लिए चिंता बढ़ाई, वहीं मंत्री की सतर्कता ने एक बड़ी दुर्घटना टाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: जलालपुर और सुलेमपुर में उपभोक्ता परेशान, एजेंसियों पर अनियमितता के आरोप

27 Apr 2026

VIDEO: बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

27 Apr 2026

VIDEO: श्रीराम चिकित्सालय में चिकित्सा विभाग व पुराने मेडिकल वार्ड का जीर्णोद्धार, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया लोकार्पण

27 Apr 2026

VIDEO: होमगार्ड परीक्षा: परीक्षार्थियों को धूप में झेलनी पड़ी दिक्कत, बसों के लिए लगी भीड़

27 Apr 2026

VIDEO: उर्वरक डीलर मार्जिन बढ़ाने, डोर-स्टेप डिलीवरी की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

27 Apr 2026
विज्ञापन

'अरे! Mohan Yadav गुमराह करना बंद करो..' भीड़ के सामने Jitu Patwari के बिगड़े बोल? क्या-क्या कहा?

27 Apr 2026

Video: गाजीपुर घटना पर अखिलेश का हमला, बोले- कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल

27 Apr 2026
विज्ञापन

Video: मेयर ने किया कूलिंग प्वाइंट का शुभारंभ, राहगीरों को मिलेगी गर्मी से राहत

27 Apr 2026

घाटमपुर: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

27 Apr 2026

फिरोजपुर पुलिस ने हेरोइन व असलहा संग चार आरोपी पकड़े

CM Yogi Adityanath ने Uttar Pradesh को दी बड़ी सौगात, स्वास्थ्य क्षेत्र में क्या होगा खास?

27 Apr 2026

MP Weather: मौसम ने लिया विकराल रूप....MP में है, तो सतर्क रहें, नहीं तो...जानें कैसा रहेगा मौसम ?

27 Apr 2026

Azamgarh: कटरिया काड को लेकर कैबिनेट मंत्री OP Rajbhar भड़के, विपक्ष पर क्या बोले?

27 Apr 2026

Video: डायवर्जन से शहीद पथ पर जाम, पॉलिटेक्निक-कमता मार्ग पर रेंगते रहे वाहन

27 Apr 2026

Sultanpur: कैबिनेट मंत्री OP Rajbhar से पंचायत चुनावों पर हुआ सवाल तो फिर देखिए क्या बोले?

27 Apr 2026

मोगा की मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ी गेहूं की बोरियां, लिफ्टिंग न होने से किसान परेशान

27 Apr 2026

Congress बोली- 'लागू करो', Mohan सरकार बोली 'No'! महिला आरक्षण बिल पर उल्टी पड़ी बाजी? क्या-क्या हुआ?

27 Apr 2026

Shimla: राजधानी में धूप ने छुड़ाए पसीने, जूस और आइसक्रीम की डिमांड बढ़ी

27 Apr 2026

यमुनानगर: गौ सम्मान के लिए सड़कों पर उतरे लोग, गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग तेज

27 Apr 2026

कोटद्वार में गौ सेवकों ने निकाली जागरूकता रैली

27 Apr 2026

गोलगप्पे नहीं, जहर कहिए! Jharkhand में गोलगप्पे खाने से 1 बच्ची की मौत, दर्जनों बीमार

27 Apr 2026

यमुनानगर: मांगें न मानने पर नगर पालिका कर्मचारियों की क्रमिक भूख हड़ताल शुरू, 23 कर्मचारी धरने पर बैठे

27 Apr 2026

सादाबाद में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत सौंपा ज्ञापन, रखी ये मांग

27 Apr 2026

बहादुरगढ़: मीट मार्केट बंद करने के फैसले का विरोध, दुकानदारों ने नगर परिषद से लगाई गुहार

Video: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन सख्ती, बेल्ट व मंगलसूत्र उतरवाकर हुई चेकिंग

27 Apr 2026

लुधियाना में आप सरकार के खिलाफ भाजपा ने दिया रोष धरना

27 Apr 2026

रोहतक: गो सेवकों ने बछड़ी को लेकर किया प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

27 Apr 2026

फतेहाबाद: अनाज मंडी में उठान धीमी होने पर किसानों का हंगामा, हैफेड के आश्वासन पर धरना किया खत्म

27 Apr 2026

Shimla: आईटीआई चौड़ा मैदान में चल रही जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का अंतिम चरण

27 Apr 2026

Video: 42 डिग्री तापमान में स्केटिंग से चारधाम यात्रा, बिहार के युवाओं का जज्बा

27 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed