{"_id":"69ef21c43778cdddf00ded4e","slug":"video-video-42-dagara-tapamana-ma-sakataga-sa-carathhama-yatara-bhara-ka-yavao-ka-jajab-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: 42 डिग्री तापमान में स्केटिंग से चारधाम यात्रा, बिहार के युवाओं का जज्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: 42 डिग्री तापमान में स्केटिंग से चारधाम यात्रा, बिहार के युवाओं का जज्बा
हौसलों में उड़ान हो तो रास्ते की दूरियां छोटी पड़ जाती हैं। बिहार के जहानाबाद के रहने वाले दो दोस्त, अभय कुमार और अमित सोनी, अपने सपनों को 'पहियों' (स्केटिंग) के दम पर पूरा कर रहे हैं। लो-बजट और ऊंचे इरादों के साथ यह जोड़ी स्केटिंग करते हुए चार धाम यात्रा पर निकली है।
365 दिन का है लक्ष्य...
इन युवाओं का लक्ष्य एक साल (365 दिन) की निरंतर यात्रा करना है। अब तक वे 110 दिनों का सफर तय कर चुके हैं, इसमें उन्होंने बिहार, यूपी, बंगाल, झारखंड, ओडिशा और कोलकाता के रास्तों को अपनी स्केटिंग से मापा है। सोमवार को लखनऊ पहुंचे, अभी 165 दिनों की यात्रा और बची है, जिसका अंतिम पड़ाव उत्तराखंड की वादियां हैं।
पब्लिक सपोर्ट और संघर्ष का सफर...
इससे पहले भी ये जांबाज जहानाबाद से केदारनाथ की दूरी मात्र 13 दिनों में तय कर चुके हैं। बरेली, मुरादाबाद और हरिद्वार जैसे शहरों से गुजरते हुए वे बाबा केदार के दर पहुंचे थे। खास बात यह है कि संसाधनों की कमी के बावजूद वे पेट्रोल पंपों, मंदिरों और ढाबों पर विश्राम करते हैं। अमित ने बताया कि उन्हें जनता का समर्थन मिल रहा है, जिससे उनका हौसला और भी बढ़ता जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।